Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

अनुपमा परमेश्वरन की फिल्म 'लॉकडाउन' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, दर्शकों से की खास अपील

Tollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Anupama Parameswaran, Lockdown
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 15:21 IST

तमिल सिनेमा के दर्शक इन दिनों एक नई फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह डायरेक्टर एआर. जीवा की नई ड्रामा फिल्म 'लॉकडाउन' है, जिसमें अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। निर्माता लाइका प्रोडक्शंस ने सोमवार को घोषणा की कि अब यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 12 दिसंबर को रिलीज होगी।  

इससे पहले फिल्म को 5 दिसंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन चेन्नई और तमिलनाडु में लगातार हुई बारिश के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। बारिश के चलते सिनेमाघरों की स्थिति ठीक नहीं थी, और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माता ने यह निर्णय लिया। लाइका प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जब जिंदगी उलझ जाती है, तब फैसले लेना मुश्किल हो जाता है। 

'लॉकडाउन' 12 दिसंबर को थिएटर्स में आएगी।" साथ ही उन्होंने बताया कि दर्शकों और थिएटर स्टाफ की सुरक्षा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए उन्होंने दर्शकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की अपील भी की। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए मंजूरी दी है। 'लॉकडाउन' एक महिला-केंद्रित फिल्म है और इसे लेकर दर्शकों में काफी उम्मीदें हैं। 

फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ, जिसकी शुरुआत अनुपमा परमेश्वरन के किरदार अनीता से होती है, जो घर जाने को लेकर डर महसूस करती है। वह किसी ऐसी समस्या से जूझ रही है, जिसे वह अपने परिवार को बताने से डरती है। इसी बीच, देश में कोरोना के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन लग जाता है। इसके बाद अनीता घर में ही रहने के लिए मजबूर हो जाती है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनीता का व्यवहार उसके माता-पिता को चिंता में डाल देता है। उसकी मां नोटिस करती हैं कि वह लगातार फोन चेक कर रही है और बात-बात पर जल्दी गुस्सा हो जाती है। इसके अलावा, अनीता और उसकी दोस्त डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश करती हैं, लेकिन डॉक्टर कोविड से संक्रमित होने के कारण इस मामले को देखने से मना कर देती हैं।

ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि अनीता अपने दोस्तों को पैसे के लिए कॉल करती रहती है, जिससे उसके माता-पिता और ज्यादा चिंतित हो जाते हैं। वे उससे पूछते हैं कि वह सभी से पैसे क्यों मांग रही है। आखिर में, अनीता अपने पिता से माफी मांगती है और कहती है कि वह भविष्य में ऐसा नहीं करेगी।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Anupama Parameswaran , Lockdown

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD