Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

शादी के बाद एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने बहनों के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

Samantha Ruth Prabhu, Samantha Akkineni, Tollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 18:21 IST

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सीरीज 'द फैमिली मैन' के को-डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी कर ली है। मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी बहनों की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "मेरी प्यारी बहनों ने मुझे हमेशा बहुत कुछ सिखाया है और आज भी मुझे बेहतर इंसान बनाने के लिए रास्ता दिखाती रहती हैं। 

मेरी प्यारी बहनों, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी।" 'फैमिली मैन 2' से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री सामंथा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने 2010 में तमिल फिल्म 'विन्नैथांडी वरुवाया' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया।

सामंथा ने अपनी मेहनत के दम पर 'थेरी', '10 एंड्राथुकुल्ला', तेलुगू फिल्म 'डुकुडू', 'जनता गैराज', 'अ आ', 'अनजान', और 'सन ऑफ सत्यमूर्ति' में दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने वेब सीरीज 'फैमिली मैन 2' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। वे वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' में वरुण धवन के साथ भी काम कर चुकी हैं।

अभिनेत्री सामंथा ने हाल ही में निर्देशक राज निदिमोरु से शादी की है। उन्होंने सोमवार को एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि दोनों के डेटिंग की खबरें 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन के बाद से सुर्खियों में थीं, लेकिन दोनों ने इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी।सामंथा और राज की ये दूसरी शादी है। 2021 में सामंथा ने नागा चैतन्य से तलाक ले लिया था, तो वहीं राज ने श्यामाली डे से 2022 में तलाक ले लिया था।

 

Tags: Samantha Ruth Prabhu , Samantha Akkineni , Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD