Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

कारोबार में आसानी: पंजाब सरकार द्वारा पंजाब इनवेस्ट पोर्टल पर पंजाब राइट टू बिज़नेस एक्ट के दूसरे चरण की शुरुआत: संजीव अरोड़ा

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sanjeev Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 16:28 IST

आप के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने पंजाब में उद्योग-अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में एक बड़ा मील-पत्थर स्थापित किया है। कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि अपग्रेडेड सिंगल-विंडो सिस्टम अब 15 प्रमुख विभागों की 173 सरकार-से-कारोबार (जीटूबी) सेवाएँ प्रदान कर रहा है, जिनमें अधिक पारदर्शिता के साथ शीघ्र अनुमतियाँ, डिजिटल ट्रैकिंग, और ऑटो-डिम्ड अनुमतियाँ शामिल हैं, जो राज्य में व्यापार करने में आसानी के माहौल को और मज़बूत करेंगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा दूसरे चरण में पैन-आधारित सिंगल बिज़नेस आइडेंटिफ़ायर सुविधा भी प्रदान की गई है, जो एक एकीकृत डिजिटल पहचान(यूनिफाइड डिजिटल आइडेंटिटी) के तहत सभी अनुमतियों, प्रोत्साहनों/रियायतों, निरीक्षणों और अनुपालन संबंधी प्रक्रियाओं को इक्ट्ठा करती है। नई पेश की गई ई-वॉल्ट सुविधा निवेशकों को दस्तावेज़ों और सरकार द्वारा जारी अनुमतियों को सुरक्षित रूप से संग्रहित करने की अनुमति देती है, जिससे समय की काफी बचत होगी।

उन्होंने कहा कि विभाग निवेश के लिए अनुकूल और उपयोगकर्ता-अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने हेतु प्रणाली को लगातार अपग्रेड करता रहता है। उन्होंने उन्नत निरीक्षण प्रोटोकॉल, डिजिटल ग्रीन स्टाम्प पेपर जारी करने, विस्तृत आरटीबीए कवरेज, और लाइफ-साइकिल आधारित वर्कफ़्लो सहित प्रमुख सुधारों को उजागर किया, जो फास्टट्रैक पंजाब को उद्योग की स्थापना, विस्तार और संचालन के लिए एक व्यापक प्लेटफ़ॉर्म के रूप में स्थापित करता है।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब राइट टू बिज़नेस एक्ट ( आरटीबीए) के तहत किए गए महत्वपूर्ण सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने साझा किया कि राज्य-स्तरीय 10 प्रमुख अनुमतियाँ, जिनमें भूमि आवंटन, निर्माण संबंधी अनुमतियाँ, पर्यावरण संबंधी अनुमतियाँ और पीएसआइईसी औद्योगिक पार्कों से जुड़ी अनुमतियाँ शामिल हैं-अब आरटीबीए की फास्ट-ट्रैक प्रणाली के अंतर्गत लाई गई हैं।

उन्होंने घोषणा की कि स्वीकृत औद्योगिक पार्कों के अंदर स्थित पात्र प्रोजेक्ट्स को अब पाँच कार्यकारी दिनों के भीतर सैद्धांतिक स्वीकृति मिल जाएगी, जबकि अन्य सभी गैर- आरटीबीए केसों को अधिकतम 45 कार्यकारी दिनों के भीतर अनुमतियाँ मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि दूसरा चरण फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल को वास्तव में एक सुगम और उन्नत पोर्टल के रूप में प्रस्तुत करता है, जिसमें उद्योग की स्थापना, विस्तार और संचालन संबंधी अनुमतियाँ शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इनवेस्ट पंजाब ने देश का सबसे उन्नत सिंगल-विंडो पोर्टल विकसित किया है, जो एकीकृत, सिंगल-एंट्री और सिंगल-एग्ज़िट डिजिटल प्रणाली है, जिसका उद्देश्य व्यापार करने में आसानी को अधिकतम बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि दूसरा चरण केवल अपग्रेड नहीं है, बल्कि त्वरित और पारदर्शी अनुमतियाँ प्रदान करने तथा निवेशकों का विश्वास अर्जित करने की दिशा में एक बड़ी छलांग है, जो पंजाब को देश के सबसे सक्षम और निवेशक-अनुकूल राज्यों में खड़ा करता है।

उन्होंने तकनीक, जवाबदेही और सेवा-गुणवत्ता आधारित प्रणाली स्थापित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि निरंतर औद्योगिक विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि निवेश के मामले में पंजाब की स्थिति लगातार मज़बूत हो रही है और वर्ष 2022 से अब तक राज्य में 1.40 लाख करोड़ रुपये का निवेश आना और पाँच लाख से अधिक नौकरियों का सृजन होना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sanjeev Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD