Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

महान कीर्तन समारोह में श्री गुरु सिंह सभा में बड़ी संख्या में संगत ने लिया लाहा

भाई दविंदर सिंह सोहाने वाले, भाई सिमरनजीत सिंह, भाई सुरिंदर सिंह और नछत्तर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन कर समय बांधा

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 15:18 IST

पंजाब सरकार द्वारा “हिंद की चादर” श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की स्मृति में आयोजित की जा रही समारोह श्रृंखला के अंतर्गत, पटियाला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एक भव्य कीर्तन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने गुरबाणी कीर्तन श्रवण कर आत्मिक आनंद प्राप्त किया।  इस अवसर पर भाई दविंदर सिंह सोहाणा साहिब वाले, श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे — भाई सिमरनजीत सिंह, भाई सुरिंदर सिंह और नछत्तर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन के साथ संगत को निहाल किया। 

रागी जत्थों ने श्री गुरु तेग बहादुर जी और भाई मती दास, भाई सती दास, भाई दियाला जी की महान शहादत तथा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं गुरता गद्दी के इतिहास से संगत को अवगत करवाया। इस मौके पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि श्री दमदमा साहिब से प्रारंभ हुआ नगर कीर्तन 21 नवंबर को पटियाला पहुंचेगा। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे श्रद्धा भाव से श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई सती दास जी, भाई मती दास जी और भाई दियाला जी की अतुलनीय शहादत को मना रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गुरु साहिब की कुर्बानी समस्त मानवता के लिए थी। 

उनके जीवन, दर्शन, शिक्षाओं और गुरबाणी को पूरी दुनिया तक पहुँचाने के लिए 23 से 25 नवंबर तक खालसे की धरती श्री आनंदपुर साहिब में विशेष समारोह भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, गुरदेव सिंह देव मान, गुरलाल घनौर, नीना मित्तल, कुलवंत सिंह बाजीगर, बलतेज पन्नू, पी.आर.टी.सी. चेयरमैन रणजोध सिंह हडाणा, मेयर कुंदन गोगिया, चेयरमैन तेजिंदर महेता, चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा, चेयरमैन बलजिंदर सिंह ढिल्लों, इंदरजीत सिंह संधू, सूबा सचिव जगदीप सिंह जगा, हरिंदर कोहली, बलजिंदर सिंह झाड़वां, सभी काउंसलर तथा बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही। 

डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने इस कीर्तन समारोह की सफलता के लिए पटियाला की समस्त संगत सहित बाबा दीप सिंह सेवा सोसाइटी पटियाला के प्रमुख रंजीत सिंह चंडोक, लंगर व्यवस्था के लिए कार सेवा संत कश्मीर सिंह भूड़ी वाले, वितरण सेवा के लिए संत अमर सिंह मुखी राड़ा साहिब सम्प्रदाय ट्रस्ट के सचिव रंधीर सिंह ढींडसा, श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजिंदर सिंह बेदी, केप्टन अमरजीत सिंह कालेका, सचिव बलजिंदर सिंह दीवान, सभी कमेटी सदस्य, मर्यादा कमेटी के चेयरमैन ज्ञानी सुखदेव सिंह (पूर्व हेड ग्रंथी), डा जसबीर कौर पटियाला व प्रो. परमवीर सिंह का धन्यवाद किया। 

उन्होंने जोड़ा घर सेवा के लिए गुरु नानक खालसा दल, जल सेवा के लिए पॉलिश सेवा दल, नौजवान सेवा दल पटियाला तथा स्कूटर पार्किंग के लिए सेवा मिशन और खालसा ट्रेफिक सेवा दल की टीम और पटियाला की संगत के सहयोग के लिए भी आभार प्रकट किया। उपायुक्त ने बताया कि ज़िला प्रशासन ने गुरु साहिब की अतुलनीय शहादत को नमन करने हेतु कीर्तन समारोह की सेवा पूरी श्रद्धा, सम्मान और आस्था के साथ निभाने की कोशिश की है। 

इस अवसर पर कमिश्नर परमजीत सिंह, ए.डी.सी. (ग्रामीण विकास) दमनजीत सिंह मान, नवरीत कौर सेखों, सिमरप्रीत कौर, एस.पी. वैभव चौधरी, पलंविंदर सिंह चीमा, एस.डी.एम. डॉ. इसमत विजे सिंह, किरपालवीर सिंह, हरजोत कौर, अशोक कुमार, और आर.टी.ओ. बबनदीप सिंह वालिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD