Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शहरों में कहां मिलते हैं ये अनुभव! रानी चटर्जी ने दिखाई गांव की असली खूबसूरती

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Rani Chatterjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 14:59 IST

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे गांव के प्राकृतिक माहौल की खूबसूरती को बयां कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में रानी पेड़ से ताजे-ताजे आंवले तोड़कर बड़े चाव से खा रही हैं।

वीडियो में रानी ने गांव के माहौल को दर्शाते हुए 'गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा' ऐड किया। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "ये सारे अनुभव शहरों में कहां देखने को मिलते हैं, ये तो गांव की खूबसूरती है।" अभिनेत्री की यह पोस्ट प्रशंसकों को पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा में लंबे समय से काम कर रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर भोजपुरी सिनेमा में अपना नाम स्थापित किया है। 

आज के समय में उनकी फिल्में और गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। वीडियो में वह बिना किसी मेकअप के, साधारण कपड़ों में गांव की बेटी जैसी लग रही हैं। उनका ये वीडियो गांव की सुंदरता के साथ-साथ हेल्थ के भी कई सारे फायदों के बारे में बताता है। आंवला खाने में मजेदार होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।रोजाना आंवले के सेवन या फिर इसका जूस पीने से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग और पाचन तंत्र बेहतर बनता है। 

अपच, गैस, कब्ज और एसिडिटी की पुरानी समस्या इससे दूर हो जाती है। यह आंतों को साफ रखता है और भोजन को अच्छी तरह पचाने में मदद करता है। साथ ही लिवर को डिटॉक्स करके शरीर से सभी विषैले तत्व बाहर निकाल देता है। सुश्रुत संहिता के अनुसार, आंवला शरीर के दोषों को संतुलित बनाने में मदद करता है और मल के माध्यम से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है, जिससे निचले अंगों के रोग ठीक होते हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Rani Chatterjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD