Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

अंजना सिंह की 'भाभी मेरी मां' का फर्स्ट लुक आउट, बड़ी बहू के रोल में दिखीं एक्ट्रेस

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Anjana Singh, Bhabhi Meri Maa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 11:23 IST

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म 'भाभी मेरी मां' जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देगी। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें अंजना सिंह घर की बड़ी बहू के रूप में नजर आ रही हैं। पोस्टर रिलीज कर उन्होंने कैप्शन दिया, "फिल्म 'भाभी मेरी मां' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है और ट्रेलर जल्द ही सामने आने वाला है।"

राज किशोर प्रसाद राजू द्वारा निर्देशित फिल्म 'भाभी मेरी मां' में अंजना सिंह के अलावा, गौरव झा, अपर्णा मलिक, सुशील सिंह, माया यादव, प्रियांशु सिंह, जयप्रकाश सिंह, सोनिया मिश्रा, ललित श्रीवास्तव, रिंकु आयुशी यादव, संगीता राय, प्रकाश जैस, और विक्की जैसे कलाकार हैं। फिल्म की कहानी सुरेंद्र और विवेक मिश्रा ने लिखी है और इसे वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज किया जा रहा है।

अभिनेत्री अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। उनके गाने भी रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री की कुछ फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें 'छोटकी दीदी बड़की दीदी', 'मासूम हाउसवाइफ', 'आपन कहाय वाला के बा', और 'किसान बहुरिया' शामिल हैं, जबकि उनकी 'बेलन वाली बहू', 'चटोरी बहू-2', 'कुश्ती', और 'महिमा गायत्री मां की' जल्द आने वाली हैं। 

वहीं, 'कुश्ती' फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें वो रेसलर बनी हैं। फिल्म का ट्रेलर आना बाकी है। फैंस एक्ट्रेस के इस अवतार को देखने के लिए बेताब हैं। शनिवार को अभिनेत्री की फिल्म 'बेलन वाली बहू' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर हुआ है। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है। इसके निर्माता रामा प्रसाद हैं और इसे के. कुमार स्टूडियो पेश करेगा। संगीत साजन मिश्रा ने दिया है और गीतकार सुरेंद्र मिश्रा और शिबू गाजीपुरी हैं। संपादक गुरजंट सिंह हैं। कोरियोग्राफी सोनू प्रीतम ने की है। बैकग्राउंड म्यूजिक राजा यादव का है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Anjana Singh , Bhabhi Meri Maa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD