Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दुबई से नितेश चोपड़ा का मृत शरीर भारत पहुँचा

सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा मुफ्त एंबुलेंस सेवा के ज़रिए हवाई अड्डे से मोहाली भेजा गया मृत शरीर

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, SP Singh Oberoi, DR SP Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 14:57 IST

मोहाली निवासी 32 वर्षीय नितेश चोपड़ा पुत्र सुरेश कुमार का मृत शरीर आज दुबई से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पहुँचा, जिसके उपरांत सरबत दा भला ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उसे उसके घर भेजा गया। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए दुबई के प्रमुख कारोबारी और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय ने बताया कि नितेश चोपड़ा भी अन्य युवाओं की तरह अपने परिवार की गरीबी को दूर करने के लिए लगभग पिछले 7 वर्षों से दुबई में मेहनत-मज़दूरी कर रहा था। 

उन्होंने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार बीते 27 अक्टूबर को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। न्होंने बताया कि उनके निजी सहायक बलदीप सिंह चाहल द्वारा मृतक की कंपनी के मैनेजर सिमरजीत सिंह को साथ लेकर दुबई में आवश्यक कागज़ी कार्रवाई पूरी करवाई गई थी। 

आज अमृतसर हवाई अड्डे पर मृत शरीर को पीड़ित परिवार की उपस्थिति में ट्रस्ट के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर और महासचिव मनप्रीत सिंह संधू ने प्राप्त किया तथा ट्रस्ट की “मुफ्त एंबुलेंस सेवा” के ज़रिए मृत शरीर को परिवार के घर तक पहुँचाया गया। डॉ. ओबरॉय ने यह भी बताया कि नितेश चोपड़ा के मृत शरीर को भारत भेजने में आने वाला सारा खर्च उसकी कंपनी द्वारा वहन किया गया है। 

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की मोहाली ज़िले की टीम जल्द ही परिवार की आर्थिक स्थिति का जायज़ा लेकर ज़रूरत अनुसार नितेश चोपड़ा के परिवार को मासिक पेंशन भी प्रदान करेगी। ज़िक्रयोग्य है कि डॉ. ओबरॉय की सरपरस्ती में अब तक लगभग 425 बदनसीब युवाओं के मृत शरीर उनके परिजनों तक पहुँचाए जा चुके हैं और पिछले कुछ समय से अमृतसर हवाई अड्डे से मृत शरीरों को घर तक पहुँचाने के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा भी आरंभ की गई है।

इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजूद मृतक के ताया अनिल कुमार, भाई निमंत चोपड़ा और विजय कुमार आदि ने डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय का इस कठिन घड़ी में बड़ी मदद करने के लिए हृदय से धन्यवाद किया।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , SP Singh Oberoi , DR SP Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD