Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

90 के दशक के बाद अब शान के साथ भजनों को गाना भावनात्मक रूप से बेहद खास : सोनू निगम

Sonu Nigam, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Shaan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 15:05 IST

भारतीय संगीत की दुनिया में भक्ति संगीत हमेशा से लोगों के दिलों के करीब रहा है। समय बदलने के साथ संगीत के रूप और प्रस्तुति में भी बदलाव आया है, लेकिन भक्ति का सार हमेशा एक जैसा ही बरकरार रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, टी-सीरीज और भूषण कुमार की 'मिक्सटेप भक्ति' सीरीज ने लोगों को नई और आधुनिक धुनों के साथ पुराने भजनों का अनुभव कराया है।  

अब इस सीरीज का फाइनल एपिसोड भगवान शिव को समर्पित किया गया है, जिसमें गायक सोनू निगम और शान ने मिलकर भजन गाए हैं। दोनों की आवाज ने भक्ति संगीत में मधुरता घोल दी है। पुराने समय के शिव भजनों को आधुनिक संगीत के साथ पेश किया गया है।इस एपिसोड में भजनों को आध्यात्मिक गहराई और भावनात्मक जुड़ाव के साथ प्रस्तुत किया गया है, जिससे भक्ति का अनुभव भी मिलता है और संगीत का आनंद भी।

सोनू निगम ने इस खास अवसर पर कहा, "शान के साथ भजन गाना मेरे लिए वाकई शानदार अनुभव रहा। मैं 90 के दशक की शुरुआत में टी-सीरीज से इन भजनों के जरिए जुड़ा रहा हूं। ये भजन उसी समय रिकॉर्ड किए गए थे। इतने सालों बाद शान के साथ इन्हीं भजनों को गाना व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से बेहद खास था।

सोनू ने कहा कि इस बार भजनों को ऐसे रूप में पेश किया गया है जो आज के समय के अनुसार सहज है। सोनू ने टी-सीरीज और भूषण कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भजनों को नया रूप देने में काफी मदद की।शान ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ''भजन गाने में अलग ही खुशी मिलती है। खासकर सोनू निगम जैसे कलाकार के साथ यह अनुभव और भी खास बन जाता है, क्योंकि उनके भाव और संगीत की समझ बेहद अलग है। 

हमने हर सुर में श्रद्धा और उत्सव का भाव डालने की पूरी कोशिश की है, ताकि भजन सुनने वालों तक वही भाव पहुंच सके, जो हमने गाते समय महसूस किया। भक्ति संगीत सिर्फ सुर और ताल का मेल नहीं है, बल्कि यह आत्मा को छूने वाला अनुभव है।''

 

Tags: Sonu Nigam , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Shaan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD