Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

'एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है', 'कॉकटेल 2' के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

Shahid Kapoor, Rashmika Mandanna, Kriti Sanon, Cocktail 2, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुबंई , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 17:15 IST

साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब करीब 14 साल बाद निर्देशक होमी अदजानिया 'कॉकटेल 2' लेकर लौटे हैं। इस बार फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में रोमांस, दोस्ती, इमोशन्स, कॉमेडी और रिश्तों की उलझनें एक साथ देखने को मिलती हैं। करीब तीन मिनट के ट्रेलर की शुरुआत शाहिद कपूर के किरदार कुणाल के एक दिलचस्प लाइन से होती है, जिसमें वह कहता है, 'रिश्ता जब नया होता है ना, तो एक्साइटिंग होता है, नए दोस्त मजेदार लगते हैं, क्योंकि उनकी कहानियां हमारे लिए नई लगती हैं, लेकिन प्यार उस फटी हुई टी-शर्ट की तरह होता है, जिसमें हम रोज रात सुकून से सोते हैं, और जब प्यार दोस्ती बन जाता है और दोस्ती में प्यार का रंग मिल जाता है, तो इससे बचने का एक ही सॉल्यूशन रह जाता है।'

इसके बाद ट्रेलर में सभी के किरदारों को इंट्रोड्यूस कराया जाता है। कुणाल के रोल में शाहिद कपूर, दीया के किरदार में रश्मिका मंदाना और एली की भूमिका में कृति सेनन हैं। तीनों अच्छे दोस्त हैं। तीनों साथ घूमते हैं, छुट्टियां मनाते हैं, मस्ती करते हैं और जिंदगी को खुलकर जीते हैं। शुरुआत में सब कुछ मजेदार दिखाई देता है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी में मोड़ आना शुरू हो जाता है, जब दोस्ती के बीच प्यार की एंट्री होती है, और यहीं से रिश्तों की उलझनें शुरू हो जाती हैं।

ट्रेलर में लव ट्रायंगल देखने को मिलता है। कहानी में दिखाया गया है कि दीया और एली दोनों ही कुणाल के करीब आने लगती हैं। पहले जो रिश्ता केवल दोस्ती का था, वह धीरे-धीरे लव फीलिंग में बदल जाता है। शाहिद का किरदार खुद भी इन फीलिंग्स के बीच उलझता नजर आता है। डायलॉग्स की बात करें तो ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग हैं जो दर्शकों का ध्यान खींचते हैं।

एक जगह कृति सेनन का किरदार कहता है- 'सब अपनी-अपनी एक्सपायरी डेट के साथ आते हैं, और एक्सपायरी डेट के बाद तो दवा भी जहर बन जाती है।' वहीं ट्रेलर के आखिर में शाहिद कपूर का एक डायलॉग लोगों के चेहरे पर हंसी ला देता है, जिसमें वह कहते है – 'मैं हीरा नहीं कोहिनूर हूं।' म्यूजिक भी ट्रेलर की एक बड़ी ताकत बनकर सामने आया।

ट्रेलर में पहली 'कॉकटेल' फिल्म का लोकप्रिय गाना 'तुम ही हो बंधू' भी सुनाई दिया। 'कॉकटेल 2' का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Shahid Kapoor , Rashmika Mandanna , Kriti Sanon , Cocktail 2 , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD