Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

क्राइम पर वार: पंजाब में फिर लौटी अमन-शांति की बहार! मान सरकार के समय-समय पर लिए एक्शन से, हुआ युवाओं का भविष्य सुरक्षित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 22:05 IST

जब पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो सबसे बड़ी चुनौती थी - संगठित अपराध (गैंगस्टरवाद) और नशे का जाल। पिछली सरकारों की ढीली नीतियों के कारण यह समस्या एक विकराल रूप ले चुकी थी, जिससे खासकर हमारे युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में था। लेकिन, सरकार ने आते ही यह स्पष्ट कर दिया कि ‘जुर्म’ और ‘माफिया’ के लिए ‘रंगला-पंजाब’ में कोई जगह नहीं होगी। यह सरकार का पहला और सबसे बड़ा संकल्प था।

सरकार ने इस समस्या की जड़ पर वार करने के लिए तुरंत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) का गठन किया। यह कोई साधारण पुलिस टीम नहीं थी, बल्कि संगठित अपराध के मॉड्यूलों को ध्वस्त करने के लिए विशेष रूप से बनाई गई थी। इस फोर्स को पूरी छूट और आधुनिक संसाधन दिए गए, जिससे यह प्रदेश भर में बड़े-बड़े गैंगस्टरों के नेटवर्क को पकड़ने और तोड़ने में कामयाब रही।

मान सरकार के सख्त कदमों का असर जल्द ही आंकड़ों में दिखने लगा। आधिकारिक NCRB (National Crime Records Bureau) के आंकड़ों के अनुसार (2021 की तुलना में 2022 में), पंजाब में हत्या (Murder) के मामलों में कमी आई है। इसके अलावा, अपहरण (Kidnapping) और चोरी (Theft) जैसे अपराधों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई। 2022 में, पंजाब की अपराध दर देश के कई अन्य राज्यों से बेहतर रही, जो सरकार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति की सफलता को दर्शाती है।

पंजाब के लिए नशा एक अभिशाप बन चुका था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे खत्म करने के लिए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ का ऐलान किया। पंजाब पुलिस ने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए, जिसमें हज़ारों नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पहली बार, सरकार ने कुछ कुख्यात नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोज़र भी चलाया। यह सख्त कार्रवाई अपराधियों के मन में डर पैदा करने और उन्हें कड़ा संदेश देने के लिए ज़रूरी थी कि ‘नशे का धंधा’ अब पंजाब में नहीं चलेगा।

गैंगस्टरों और आतंकवादियों के गठजोड़ को तोड़ने में AGTF ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने न केवल हथियार और विस्फोटक (जैसे RDX, IED, हैंड ग्रेनेड) बरामद किए, बल्कि ड्रोन के माध्यम से होने वाली हथियारों की तस्करी के कई मॉड्यूलों का भी पर्दाफाश किया। यह कार्रवाई पंजाब की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ी जीत है, जिसने राष्ट्रविरोधी तत्वों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

अपराध को नियंत्रित करने में भ्रष्टाचार को खत्म करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री मान ने भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन (9501200200) शुरू की। इस कदम से सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी पर लगाम लगी है। साथ ही, भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर अपनी ही पार्टी के मंत्रियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने का साहसिक कदम भी उठाया गया है, जिससे यह संदेश गया कि कानून सबके लिए समान है।

पंजाब पुलिस को आधुनिक बनाने पर ज़ोर दिया गया। नई भर्तियां की गई और ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ जैसी विशेष इकाइयाँ बनाई गईं। सबसे महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री ने जवाबदेही (Accountability) तय की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी ज़िले में कानून-व्यवस्था बिगड़ती है, तो उसके लिए एसएसपी (SSP) और उपायुक्त (DC) व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। इस सख्ती ने पुलिस प्रशासन को पहले से कहीं ज़्यादा सक्रिय और जवाबदेह बनाया है।

कानून व्यवस्था तभी सुधरती है जब आम जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ता है। सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सहायता केंद्र’ स्थापित किए, जहाँ लोग समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। इससे सरकारी कार्यालयों में आम लोगों को हो रही परेशानी कम हुई है, जो सुशासन की ओर एक बड़ा कदम है।

मान सरकार के ‘अपराध पर वार’ अभियान का सबसे बड़ा फायदा पंजाब के युवाओं को मिल रहा है। जब गैंगस्टर और नशे का जाल टूटता है, तो युवाओं को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिलता है। अब वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए ध्यान लगा सकते है, न कि अपराध या नशे की ओर भटकने के लिए मजबूर हो। यह सरकार की दूरदर्शिता है कि उन्होंने पंजाब के भविष्य, यानी युवाओं के लिए शांति और विकास का रास्ता खोला है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD