Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

रजनीकांत ने 'बाइसन' के निर्देशक मारी सेल्वराज की तारीफ की

Rajinikanth, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Bison, Mari Selvaraj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 22 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 12:33 IST

फेमस साउथ इंडियन डायरेक्टर मारी सेल्वराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बाइसन कालमादन' रिलीज हो चुकी है। सुपरस्टार रजनीकांत ने भी इस फिल्म को देखा और उन्होंने निर्देशक मारी सेल्वराज की खूब तारीफ की। मारी सेल्वराज ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। 

उन्होंने अपनी एक्स टाइमलाइन पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म को देखने के बाद रजनीकांत ने उनसे कहा, "सुपर मारी, सुपर! 'बाइसन' देखी। एक के बाद एक फिल्मों में आपकी मेहनत और कुशलता मुझे प्रभावित करती है। बधाई हो मारी।" निर्देशक ने रजनीकांत की सराहना के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। 

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "मैं अपनी और अपनी पूरी टीम की ओर से सुपरस्टार रजनीकांत का हार्दिक धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे और निर्देशक पा रंजीत को फोन करके बधाई दी, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने मेरी पिछली फिल्में 'परियारुम पेरुमल,' 'कर्णन,' 'मामनन,' और 'वाजहाई' देखने के बाद मुझे फोन करके बधाई दी थी।"

‘बाइसन कालमादन’ में ध्रुव विक्रम और अनुपमा परमेश्वरन ने लीड रोल प्ले किया है। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन सहित कई फिल्म इंडस्ट्री के लोग और राजनेता पहले ही निर्देशक और फिल्म दोनों की प्रशंसा कर चुके हैं।

‘बाइसन कालमादन’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो 17 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इसे अपलॉज एंटरटेनमेंट ने पा रंजीत के नीलम स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है। इस फिल्म में ध्रुव विक्रम एक कबड्डी प्लेयर के किरदार में हैं। अनुपमा परमेश्वरन इसमें मुख्य अभिनेत्री हैं।

यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जो मुश्किल हालातों से लड़ते हुए जुनून और विजय की कहानी दिखाती है। फिल्म के लीड एक्टर ध्रुव ने भी इसके लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म में जब भी कोई चुनौतीपूर्ण सीन करना होता था तो वह अपने पिता से प्रेरणा लेते थे। 

अभिनेता ध्रुव ने कहा था, "जब भी मैं कोई चुनौतीपूर्ण या मुश्किल दृश्य करता हूं या कोई गंभीर दृश्य होता है, तो चियान (विक्रम) मेरे दिलो-दिमाग में होते हैं। मैं खुद से कहता हूं कि 'जब वह इतना कुछ करते हैं, तो क्या हम थोड़ा और जोर नहीं लगा सकते?' मेरे दिमाग में बार-बार यही चलता है।"

 

Tags: Rajinikanth , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Bison , Mari Selvaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD