Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनुपमा परमेश्वरन ने साड़ी में बिखेरा जलवा, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Anupama Parameswaran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 26, 2025, 13:42 IST

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह खूबसूरत नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में अनुपमा ने ऑफ-व्हाइट क्रीम कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर फूलों की खूबसूरत प्रिंटेड डिजाइन बनी हुई है। 

इस साड़ी के साथ उन्होंने ग्रीन कलर का ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके लुक को और आकर्षक बना रहा है। अनुपमा ने अपने पहनावे को खास बनाने के लिए हरे रंग का नेकपीस चुना, जो उनकी साड़ी और ब्लाउज के साथ परफेक्टली मैच कर रहा है। इसके अलावा, उन्होंने बड़े गोल ईयररिंग्स और माथे पर छोटी-सी बिंदी लगाई है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। 

अनुपमा ने घुंघराले बालों को खुला छोड़ा है, जो उनके लुक को और भी निखार रहा है। तस्वीरों में अनुपमा अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में वह सोफे पर बैठकर अपने गालों पर हाथ रख प्यारी सी मुस्कान के साथ पोज दे रही हैं। 

दूसरी तस्वीर में वह दूसरी दिशा में देखते हुए अपनी बाजू पकड़कर स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह सीधे कैमरे की ओर देखते हुए आत्मविश्वास भरा पोज दे रही हैं। बाकी तस्वीरों में भी अनुपमा ने तरह-तरह के पोज देकर अपने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।

खास बात यह है कि अनुपमा ने इन तस्वीरों के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि तीन सफेद रंग के डक इमोजी पोस्ट किए। इन तस्वीरों में अनुपमा का ट्रेडिशनल लुक प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने तो हार्ट और फायर के इमोजी भी शेयर किए हैं।

हालांकि, अभिनेत्री का फिल्मों में आना आसान नहीं था, उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने नितिन और समांथा रुथ प्रभु के साथ 'ए आ' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वे 'प्रेमम' में नजर आई थीं। अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म 'परधा' है। 

इसका निर्देशन प्रवीण कंदरेगुला ने किया है। इस फिल्म में अनुपमा ने सुब्बू नाम की एक ग्रामीण महिला का किरदार निभाया है। यह फिल्म एक पारंपरिक गांव की युवती के सशक्तिकरण और सामाजिक मानदंडों को चुनौती देने की कहानी है। अनुपमा ने फिल्म की कहानी की गहराई और महिला-केंद्रित संदेश की सराहना की है। यह फिल्म 22 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Anupama Parameswaran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD