Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को नीतिश कुमार ने किया सम्मानित

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 14:24 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित सम्मान समारोह में हीरो एशिया कप, 2025 की विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षकों को 10-10 लाख रुपये एवं सपोर्ट स्टाफ को 5-5 लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये का चेक दिया। मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम ने सभी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप तस्वीर भी खिंचवाई।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि इस सम्मान के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शुक्रिया अदा करता हूं। खेल के प्रति उनके प्रेम और लगाव के लिये हम सभी अपना आभार व्यक्त करते हैं। 

बिहार के लोगों में हॉकी खेल के प्रति जुनून है, इसे हमलोगों ने महसूस किया है। आपके नेतृत्व में बिहार में काफी बदलाव हुआ है और बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार के लोगों में आपके प्रति अपार प्रेम है। आपने खेल और खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिये कई इनिशिएटिव लिये हैं, इसकी प्रशंसा सभी जगह हो रही है। 

खेल और खिलाड़ियों के प्रति ऐसा स्नेह आपका हमेशा बना रहे। 

कार्यक्रम में हीरो एशिया कप 2025 के सफल आयोजन से संबंधित वृत्तचित्र दिखाई 

हाल ही में नालंदा जिले के राजगीर के हॉकी स्टेडियम में पुरुष हॉकी एशिया कप प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 07 सितम्बर तक हुआ था। इस प्रतियोगिता में 8 प्रमुख एशियाई टीमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, चीनी ताइपे, बांग्लादेश और भारत ने हिस्सा लिया था। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 17 अगस्त, 2025 को इस प्रतियोगिता के लोगो एवं शुभंकर का अनावरण किया गया था। मुख्यमंत्री ने 29.08.2025 को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगीर में किया था। भारत की पुरुष हॉकी टीम फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर चैंपियन बनी थी। 

इस जीत के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के 20 खिलाडियों को 10-10 लाख रुपये और 10 सहयोगी स्टाफ को 5-5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की थी। इसके पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम को भी राजगीर में आयोजित एशिया कप जीतने पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की गयी थी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त डॉ० एस० सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन एंव खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया से भोला नाथ सिंह, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, टीम के सभी खिलाड़ी, सर्पोटिंग स्टाफ एवं सम्मानित होनेवाले सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD