Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

‘कंतारा: चैप्टर 1’ की डबिंग खत्म, एक्ट्रेस रुक्मिणी बोलीं-कनकवती आपके पास आ रही हैं

Sandalwood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Heroine, Rukmini Vasanth, Kantara, Kantara Chapter 1
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 18:36 IST

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत कनकवती की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अब इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी डबिंग पूरी कर ली है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। 

इसमें वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में डबिंग करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह खिलखिलाती हुई दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में रुक्मिणी वसंत ने लिखा, "कनकवती आपके पास आ रही हैं, डबिंग हुई पूरी हो गई।" यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। 

फिल्म को समीक्षकों से भी खूब वाहवाही मिली थी। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी डबल रोल में थे। उनके साथ सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी एक कंबाला चैंपियन और एक ईमानदार वन अधिकारी के टकराव पर आधारित है।

दर्शकों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने भी फिल्म को शानदार बताया था। सुपरस्टार रजनीकांत ने इसे ‘मास्टरपीस’ बताकर तारीफ की थी। वहीं ‘कांतारा: चैप्टर 1’ कदंब वंश के शासनकाल पर आधारित है। बॉलीवुड अभिनेता गुलशन देवैया इस फिल्म में कुलशेखर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। 

फिल्म की स्क्रिप्ट ऋषभ शेट्टी की है और उसे निर्देशित भी किया है, जबकि विजय किरगंडुर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में ऋषभ और जयराम मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू हुई थी। यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।

‘कांतारा: चैप्टर 1’ के साथ ही रुक्मिणी के पास बहुत सी फिल्में हैं जिनके जरिये वह लोगों का मनोरंजन करती दिखाई देंगी। वह अभिनेता यश और गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी और एनटीआर जूनियर के साथ 'एनटीआरनील' नाम की फिल्म का भी हिस्सा हैं।

 

Tags: Sandalwood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Heroine , Rukmini Vasanth , Kantara , Kantara Chapter 1

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD