Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'घाटी' का नया ट्रेलर रिलीज, अनुष्का शेट्टी का खौफनाक अंदाज

Anushka Shetty, Tollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 16:29 IST

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'घाटी' शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने इसका एक नया ट्रेलर जारी किया है। इसमें अनुष्का शेट्टी का खौफनाक अंदाज देखने को मिल रहा है।  इस फिल्म के निर्देशक कृष जगरलामुदी हैं। 

यह एक बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें अनुष्का शेट्टी और विक्रम प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। इसके नए ट्रेलर को जारी करते हुए प्रोडक्शन हाउस यूवी क्रिएशंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "रानी (अनुष्का शेट्टी) कल बड़े पर्दे पर अपने सबसे जबरदस्त रूप में दिखाई देंगी। उसके सफर के साक्षी बनें।"

इसके नए ट्रेलर में अनुष्का और प्रभू एक घाटी में बाइक पर ट्रैवल करते दिख रहे हैं। इसके बाद अचानक दृश्य बदलता है और जलते हुए वाहन और रोते हुए लोग दिखाई देते हैं। इसके नए ट्रेलर में लोगों पर जुल्म के खिलाफ खड़ी अनुष्का का खौफनाक अवतार देखने को मिल रहा है।

एक सीन में वो हाथ में खड्ग और एक कटा हुआ सिर लेकर चलती दिखाई दे रही हैं।एक डायलॉग में वह कहती हैं ‘अगर वो नहीं रुकेंगे तो हम भी नहीं रुकेंगे।’ इस नए ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में विक्रम प्रभु और अनुष्का शेट्टी को एक प्यार में डूबे जोड़े के रूप में दिखाया गया था। उससे नया ट्रेलर कहीं अलग दिखाई दे रहा है। इस फिल्म में गांजा तस्करी और उसके चंगुल में फंसे आम लोगों की कहानी है। उनके जुल्म के खिलाफ फिल्म के लीड किरदार भिड़ते हैं और उन्हें आजाद करवाने निकलते हैं। 

पहले यह फिल्म इस साल 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 5 सितंबर को रिलीज होगी। इसके प्रोडक्शन से जुड़ा कुछ काम बाकी था और बीच में कुछ बड़ी फिल्में जैसे ‘कुली’ आ रही थीं, इसलिए भी इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। यूवी क्रिएशन्स ने घाटी को प्रोड्यूस किया है। 

इसका निर्देशन कृष जगरलामुदी ने किया है। अनुष्का शेट्टी कृष के साथ इस मूवी में दूसरी बार काम करती दिखाई देंगी। इससे पहले वो ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वेदम' में साथ काम कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म यूवी क्रिएशन्स के साथ अनुष्का शेट्टी की चौथी फिल्म है।

तमिल अभिनेता विक्रम प्रभु फिल्म में देसी राजू का किरदार निभा रहे हैं। आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में विक्रम प्रभु ने बताया था कि उन्होंने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए आठ किलो वजन कम किया था।

 

Tags: Anushka Shetty , Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD