Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

साहसिक कार्रवाई: एन.डी.आर.एफ. और स्थानीय गोताखोरों ने सतलुज दरिया पर गिद्दड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे फंसी बूटियों को हटाया

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क ने की ऑपरेशन की निगरानी

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 12:41 IST

नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एन.डी.आर.एफ.) की टीमों और स्थानीय गोताखोरों ने आज एक साहसिक कार्रवाई करते हुए सतलुज दरिया पर बने गिद्दड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे फंसी बूटियों को हटाया, जिसके परिणामस्वरूप रुकावट हटने से 2 लाख क्यूसिक पानी का उचित प्रवाह सुनिश्चित हो गया। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और एस.एस.पी. (जालंधर ग्रामीण) हरविंदर सिंह विर्क ने निजी तौर पर इस ऑपरेशन की निगरानी की। 

यह ऑपरेशन सख्त निगरानी में जारी रहा। जिला प्रशासन द्वारा एन.डी.आर.एफ. के साथ-साथ रेलवे टीम को भी तुरंत बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जंगली बूटियां दरिया के प्राकृतिक प्रवाह में रुकावट बन रही थी, जिससे इस स्थान पर रुकावट का संभावी खतरा पैदा हो रहा था। इसके परिणामस्वरूप पिछले वर्षों में गांवों में दरारें पड़ गई थी और बाढ़ आ गई थी।

बूटियों को सफलतापूर्वक हटाने के बाद, डा. अग्रवाल ने स्थानीय गोताखोरों और एन.डी.आर.एफ. की टीमों के अथक प्रयासों की सराहना की। डा. अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि समय पर कार्रवाई ने एक संभावी खतरे को टाल दिया। उल्लेखनीय है कि वेई और सतलुज गिद्दड़पिंडी से पहले आपस में मिलते है। दरिया का रास्ता साफ करने के इस साहसी कार्य ने कई गांवों को फिलहाल बचा लिया, जो शायद बाढ़ के खतरे का सामना कर सकते थे। 

ऐसी समस्याओं के कारण पिछले वर्षों में आस-पास के गांवों में दरार पड़ गई थी।डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि सतलुज दरिया में जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि फिल्लौर और गिद्दड़पिंडी, दोनों स्थानों पर मौजूदा जलस्तर में काफी गिरावट आई है। 

 

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD