Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर व बडगाम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

शलिना क्षेत्र में झेलम नदी के तटबंध टूटने से हुए प्रभाव का निरीक्षण

Omar Abdullah, Chief Minister of JK, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu, Surinder Kumar Choudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर/बडगाम , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 12:29 IST

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर और बडगाम ज़िलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। उन्होंने लस्जन के पास शलिना में झेलम नदी के तटबंध टूटने के बाद की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए कई आंतरिक जलमग्न इलाकों तक नाव से पहुंचकर निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने टैंगन लस्जन और शलिना क्षेत्रों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से हालात का आकलन किया। बाढ़ का सामना करते हुए वे नाव के माध्यम से जलमग्न क्षेत्रों में पहुँचे और प्रभावित नागरिकों से भेंट की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हरसंभव मदद और सहयोग प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा “प्रशासन की तात्कालिक प्राथमिकता प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालना, उन्हें सुरक्षित ठिकानों तक पहुँचाना और तुरंत राहत पहुँचाना है।” उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि जलभराव वाले क्षेत्रों से परिवारों को सुरक्षित और सुगम निकासी सुनिश्चित की जाए तथा अस्थायी शिविर स्थापित किए जाएँ, जिनमें सुरक्षित पेयजल, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री श्री सुरिंदर कुमार चैधरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री नासिर असलम वानी तथा चाडूरा, चैनापोरा और लाल चैक निर्वाचन क्षेत्रों के विधायक भी मौजूद थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव जल शक्ति विभाग श्री शलीन काबरा, संभागीय आयुक्त कश्मीर, श्रीनगर नगर निगम आयुक्त, श्रीनगर व बडगाम के उपायुक्त, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएँ कश्मीर, मुख्य अभियंता सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण कश्मीर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री ने आसपास के निवासियों से प्रशासन द्वारा जारी सलाहों का कड़ाई से पालन करने और राहत एवं बचाव कार्यों में लगे अधिकारियों को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया। स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा 

“लगातार बारिश और झेलम नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण, कल से हमें जो आशंका थी, वह दुर्भाग्यवश सही साबित हुई, जिसके चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई। सबसे पहले, हमें अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि समय पर निकासी हुई और सबसे अहम बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई।”

उन्होंने स्वीकार किया कि बाढ़ से काफी वित्तीय और संपत्तिगत नुकसान हुआ है। “इसे नकारा नहीं जा सकता। हमें इस बारे में उचित निर्णय लेने होंगे। केंद्र सरकार की एक टीम पहले ही जम्मू के दस ज़िलों में हुए नुकसान का आकलन कर रही है। मैं माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से आग्रह करूंगा कि वही टीम कश्मीर भी भेजी जाए ताकि कुलगाम, अनंतनाग, श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, बारामुला, बांदीपोरा और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का नुकसान सही तरीके से आंका जा सके।”

उन्होंने कहा “हमारी जिम्मेदारी है कि हर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के नुकसान का जायज़ा लिया जाए और राहत व पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ।” मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने तथा नावों की संख्या बढ़ाकर जलमग्न पशुशालाओं में फँसे पशुओं को बाहर निकालने के भी निर्देश दिए।

 

Tags: Omar Abdullah , Chief Minister of JK , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu , Surinder Kumar Choudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD