Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा से जुड़ी तैयारियों का किया निरीक्षण

Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Akshay Labroo, Srinagar, Deputy Commissioner Srinagar, Shri Amarnathji Shrine Board, SASB
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्रीनगर , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 13:17 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को श्रीनगर जिले के पंथा चौक स्थित श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के यात्री निवास का दौरा कर निर्माण कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। आधिकारिक बयान के अनुसार, उपराज्यपाल ने मौके पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यों और तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर निर्देश दिया कि लंबित कार्यों को अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने बाबा बर्फानी को समर्पित साउंड एंड लाइट शो की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस दौरान श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मंदीप के. भंडारी, बोर्ड सदस्य मुकेश गर्ग, केंद्रीय कश्मीर रेंज के डीआईजी राजीव पांडे, श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी. वी. संदीप चक्रवर्ती, श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाबरू समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 57 दिनों बाद 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। समुद्र तल से करीब 8,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग बनता है, जिसका आकार चंद्रमा के घटने-बढ़ने के साथ बदलता रहता है। श्रद्धालु इसे भगवान शिव की दिव्य शक्ति का प्रतीक मानते हैं।

श्रद्धालु अमरनाथ गुफा तक पारंपरिक लंबे पहलगाम मार्ग या छोटे बालटाल मार्ग से पहुंचते हैं। पहलगाम मार्ग से गुफा तक पहुंचने में करीब चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग से जाने वाले श्रद्धालु दर्शन के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं। यात्रियों के लिए पहलगाम और बालटाल दोनों बेस कैंप से हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध रहती है।

स्थानीय लोग भी यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वे यात्रियों के लिए घोड़े, पालकी और अन्य सहायता उपलब्ध कराते हैं। हर साल देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन सुरक्षा, ठहरने और स्वास्थ्य सुविधाओं के व्यापक इंतजाम करता है।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Akshay Labroo , Srinagar , Deputy Commissioner Srinagar , Shri Amarnathji Shrine Board , SASB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD