Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

पंडित प्रेमनाथ डोगरा जम्मू-कश्मीर के भारत में एकीकरण के सच्चे शिल्पकार : कविन्द्र गुप्ता

राज्यपाल ने प्रेमनाथ डोगरा को श्रद्धांजलि अर्पित की

 Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Jammu
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 18 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 18:22 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू के पुराने शहर के कच्ची छावनी क्षेत्र स्थित प्रेमनाथ डोगरा भवन में पंडित प्रेमनाथ डोगरा के परिजनों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित प्रेमनाथ डोगरा महान डोगरा राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ पूर्ण और बिना शर्त एकीकरण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि वे स्वतंत्रता के बाद के इतिहास के सबसे महत्त्वपूर्ण राष्ट्रवादी नेताओं में से एक हैं। राज्यपाल ने कहा कि पंडित प्रेमनाथ डोगरा जी ने अपने साहसी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के बल पर ‘शेर-ए-दुग्गर’ के रूप में अपनी पहचान कायम की। 

उनके विचार और त्याग आज भी देशभर में राष्ट्रवादी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं। राज्यपाल ने प्रजा परिषद के अध्यक्ष के रूप में पंडित डोगरा जी के उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए कहा कि ‘एक निशान, एक विधान, एक प्रधान’ के ऐतिहासिक आंदोलन के नेतृत्व की गूंज पूरे देश में सुनाई दी। 

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर उनके निरंतर संघर्ष ने अंततः जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ संवैधानिक एकीकरण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि डोगरा जी की गिरफ्तारी, त्याग और अदम्य संकल्प ने उन्हें स्वतंत्र भारत के अग्रणी राष्ट्रवादी नेताओं की श्रेणी में स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि राजनीति से परे, पंडित डोगरा जी ने आम लोगों के कल्याण तथा डोगरी भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य किया, जिसके कारण उन्हांेने डोगरा समाज में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि जिला सांबा के समीलपुर गांव में पंडित प्रेमनाथ डोगरा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, यह पंडित प्रेमनाथ डोगरा का पैतृक गांव है। 

यह इस महान सपूत को उनकी जन्मभूमि पर दी जाने वाली एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD