Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में किया 'कश्मीर साहित्य महोत्सव' का उद्घाटन

सकारात्मक विमर्श पर जोर

Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Kashmir Literature Festival, Srinagar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

श्रीनगर , 30 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 15:46 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्रीनगर में 'कश्मीर साहित्य महोत्सव' के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने साहित्यकारों को सकारात्मक विमर्श बनाने और सच्चे इतिहास को विश्व पटल पर रखने की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर 'कश्मीर साहित्य महोत्सव' उद्घाटन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज मैंने श्रीनगर में ‘कश्मीर साहित्य महोत्सव’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

मैंने लेखकों से आग्रह किया कि वे फिक्शन, नॉन-फिक्शन और अन्य रचनात्मक माध्यमों के जरिए सकारात्मक विमर्श को आकार दें और लोगों को प्रेरित करें; क्योंकि लेखक की कला केवल शब्दों में ही नहीं, बल्कि लोगों की धड़कनों में भी जीवित रहती है।" उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, "हमें औपनिवेशिक मानसिकता के हर निशान को मिटा देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विदेशों में लोग अपने हितों को साधने के लिए हमारे इतिहास और वर्तमान को तोड़-मरोड़कर पेश न करें।

ऐसी गलतियों को सुधारना और वैश्विक पाठकों तक सच्चाई पहुंचाना लेखकों की जिम्मेदारी है।" उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि साहित्य सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं है बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और सच्चाई को उजागर करने का शक्तिशाली हथियार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लेखकों को अब औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त होकर भारत की वास्तविक कहानी दुनिया के सामने लानी चाहिए।

‘कश्मीर साहित्य महोत्सव’ का यह तीसरा संस्करण कश्मीर घाटी में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। महोत्सव में देशभर के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक और बुद्धिजीवी भाग ले रहे हैं। मनोज सिन्हा ने साहित्यकारों से अपील की कि वे युवा पीढ़ी को प्रेरित करने वाली रचनाएं लिखें, जो न सिर्फ साहित्यिक मूल्य रखती हों बल्कि सामाजिक सद्भाव, विकास और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि आज का समय साहित्य को नई ऊर्जा और नई जिम्मेदारी देने का है।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Kashmir Literature Festival , Srinagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD