Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

हज यात्रा से लौटने लगे जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालु, 144 यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर पहुंचा

Omar Abdullah, Chief Minister of JK, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Srinagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्रीनगर , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 12:51 IST

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हज यात्रियों की वापसी का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो गया। हज यात्रा पूरी कर लौट रहे श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को लेकर 144 यात्रियों वाला विमान श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर पहुंचकर यात्रियों का स्वागत किया।

जम्मू-कश्मीर हज समिति के अनुसार, हज यात्रियों की वापसी की प्रक्रिया 16 जून तक जारी रहेगी। इस वर्ष जम्मू-कश्मीर से कुल 4,641 लोगों ने हज यात्रा की, जिनमें 2,583 पुरुष और 2,058 महिलाएं शामिल थीं। हज समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शुजात अहमद कुरैशी ने बताया कि कुल 3,952 यात्री श्रीनगर एम्बार्केशन प्वाइंट के माध्यम से वापस लौटेंगे।

इनमें 21 महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने बिना मेहरम (पुरुष अभिभावक) के हज यात्रा पूरी की। लौटने वाले यात्रियों में 3,631 जम्मू-कश्मीर, 321 लद्दाख के निवासी हैं, जबकि पंजाब का एक यात्री भी श्रीनगर के रास्ते लौटेगा। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के 1,061 यात्री देश के अन्य एम्बार्केशन प्वाइंट्स के जरिए लौटेंगे। इनमें 1,010 यात्री दिल्ली, 49 मुंबई और 2 बेंगलुरु के रास्ते वापस आएंगे।

हज समिति ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। परिवहन सुविधा, चिकित्सा सहायता, हेल्प डेस्क और पवित्र जमजम जल वितरण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि, श्रीनगर एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत कार्य और मौजूदा 'नोटम' प्रतिबंधों के कारण सामान प्रबंधन और परिवहन को लेकर कुछ चिंताएं थीं, लेकिन प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुगम वापसी के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। 

हज यात्रियों के परिजन एयरपोर्ट आने से पहले जम्मू-कश्मीर हज समिति की आधिकारिक वेबसाइट से वाहन पास डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, उड़ानों की जानकारी और यात्री कार्यक्रम जानने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया पोर्टल या 'हज सुविधा' ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

 

Tags: Omar Abdullah , Chief Minister of JK , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Srinagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD