Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'पुष्पा इंपॉसिबल' के 1000 एपिसोड पूरे, एक्ट्रेस गरिमा परिहार बोलीं, 'लोगों की कहानियां कहता है ये शो'

TV, Television, Entertainment, Actor, Actress, Pushpa Impossible, Pushpa Impossible
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Aug 2025

Last updated on: Aug 19, 2025, 12:57 IST

सब टीवी के फेमस धारावाहिक 'पुष्पा इंपॉसिबल' ने अपने 1,000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि का पूरी टीम ने जश्न मनाया। वहीं शो की एक्ट्रेस गरिमा परिहार ने इस मौके पर आईएएनएस से खास बातचीत की। टीवी सीरियल के 1,000 एपिसोड पूरे होने पर एक्ट्रेस गरिमा ने कहा, "ये सफर बहुत ही खास फील हो रहा है। 

इसके लिए मैं बहुत ही उत्साहित हूं। मुझे इसके शूट का पहला दिन आज भी याद है। तब हमने नहीं सोचा था कि हम यहां तक पहुंचेंगे। ये माइलस्टोन मेरे लिए भावुक कर देने वाला पल है।" इस शो का दर्शकों के साथ इतना खास कनेक्शन क्यों है? आपको क्या लगता है लोग इससे इतना कैसे जुड़ रहे हैं?

इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "शो कई कहानियां कहता है, जिनसे लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से रिलेट कर पाते हैं। उदाहरण के लिए, एक बहू का अपनी सास से दुखी होना, परिवार के लोगों के बीच बंटी जिम्मेदारियां और एक मां का आगे पढ़ाई करने का फैसला।

पूरा परिवार कैसे एक-दूसरे को सपोर्ट करता है, ये बहुत ही रियल और दिल जीतने वाला है। इसकी सफलता का सबसे बड़ा राज इसके परिवार के बीच भावनात्मक रिश्ता है, जो शो में साफ दिखाई देता है। पुष्पा की जिंदगी दुखों से भरी है, लेकिन वो और उसकी फैमिली कैसे उनसे साथ में निपटी, यही इसकी खासियत है।"

अधिकतर टीवी सीरियल में एक ही कहानी को बढ़ाया जाता है, क्या 'पुष्पा इंपॉसिबल' इस परिपाटी को तोड़ता है और नई कहानियां कहता है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "हां इसमें बहुत सारा नया कंटेंट है और दर्शकों की पसंद भी बदली है। इसलिए प्रोड्यूसर और लेखक लगातार ये कोशिश करते रहे हैं कि उन्हें नई कहानी देखने को मिले। 

जीवन में बदलाव लगातार होते रहते हैं, इसलिए हमारा भी यही उद्देश्य है कि हम दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरें।" आजकल पुराने शो को नया बनाकर लॉन्च किया जा रहा है। इस ट्रेंड पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "मैंने ऐसे शो के कई एपिसोड देखे हैं और मुझे ये पसंद आए। 

ये पुरानी यादों में खोने जैसा है, और मैं उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहती हूं। ये पुरानी सुनहरी यादों को वापस लाने का काम करते हैं।" एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि गणपति उत्सव आने को है और वो अपने परिवार के साथ इसकी तैयारियां कर रही हैं। इसके लिए वो बहुत एक्साइटेड हैं और ये उनका पांचवा गणपति उत्सव होगा।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Actor , Actress , Pushpa Impossible , Pushpa Impossible

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD