Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

‘हम अलग नहीं हुए थे’ : प्रिंस नरूला ने तलाक की अटकलों पर दी सफाई

Prince Narula, Yuvika Chaudhary, Neha Dhupia, Angad Bedi, PreVika, TV, Television, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 17:14 IST

अपनी शादी को लेकर लंबे समय से चल रही अफवाहों के बाद प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने पहली बार खुलकर इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में दोनों ने बताया कि कैसे एक छोटी-सी गलतफहमी ने तलाक की अफवाहों को जन्म दिया। साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंसी, पोस्टपार्टम और अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर के बारे में भी खुलकर बात की।

तलाक की अफवाहों पर सफाई देते हुए प्रिंस नरूला ने बताया कि उनके एक व्लॉग की बात को लोगों ने पूरी तरह गलत समझ लिया। उन्होंने कहा, "जब मैंने एक व्लॉग डाला था, लोगों ने उसे गलत समझ लिया। उस समय मैं बहुत दबाव में था। युविका की प्रेग्नेंसी चल रही थी और एक वक्त ऐसा था कि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या-क्या संभालूं। उसी समय मैं नया घर भी बनवा रहा था और काम भी कर रहा था।

मेरी इच्छा थी कि हमारा बच्चा नए घर में आए। इसलिए मैंने युविका से कहा कि धूल-मिट्टी से एलर्जी से बचने के लिए वह कुछ समय अपनी मम्मी के घर चली जाएं। उसी दौरान मैंने व्लॉग में कहा था कि 'हम अब साथ नहीं रहते', मेरा मतलब सिर्फ इतना था कि वो अपने घर पर थीं और मैं अपने घर पर था। लोगों ने इसका मतलब निकाल लिया कि हम अलग हो गए हैं।

हम सिर्फ दूरी की वजह से अलग-अलग घरों में रह रहे थे, रिश्ते में नहीं।" दोनों ने बताया कि शुरुआत में इन अफवाहों से उन्हें काफी परेशानी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने महसूस किया कि उन्हें हर बात का जवाब दुनिया को देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी साझा किया कि पहली बार माता-पिता बनने का सफर भावनात्मक उतार-चढ़ाव, नई जिम्मेदारियों और कई चुनौतियों से भरा हुआ था, जिसकी वजह से सब कुछ संभालना आसान नहीं था।

मां बनने के बाद के अनुभव पर बात करते हुए युविका चौधरी ने पोस्टपार्टम के दौर को याद किया। उन्होंने कहा, "बहुत मुश्किल था, मानसिक रूप से भी और शारीरिक रूप से भी। जब आपका वजन बढ़ता है तो आपका आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। आपकी सबसे बड़ी लड़ाई खुद से होती है। बाहर की दुनिया क्या सोचती है, उसे भूल जाइए।

उस समय आपके अंदर बहुत कुछ चल रहा होता है और कई बार आपको खुद भी समझ नहीं आता कि आपके साथ क्या हो रहा है। कई बार लगता है कि कोई आए और आपको समझाए, लेकिन आखिर में यह सफर आपको खुद ही तय करना पड़ता है।" बातचीत उस समय और भावुक हो गई जब अंगद बेदी ने युविका से पूछा कि उन्होंने उस दौर का सामना कैसे किया।

इस सवाल का जवाब देते हुए युविका अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि वह एक तरफ पोस्टपार्टम से जूझ रही थीं और दूसरी तरफ प्रिंस की एंग्जायटी को भी संभाल रही थीं। उन्होंने कहा कि उस मुश्किल समय में सिर्फ एक ही बात उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देती रही उनकी बेटी को किसी भी तरह इस कठिन दौर का असर महसूस न हो।

युविका की यह भावुक बात सुनकर नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी भावुक हो गए। फैंस के बीच प्यार से 'प्रिविका' के नाम से मशहूर प्रिंस और युविका की यह दिल से की गई बातचीत सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के पीछे की सच्चाई और एक रिश्ते में आने वाली उन चुनौतियों को सामने लाती है, जिनके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते। प्यार, भरोसे और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ निभाने की उनकी कहानी डबल डेट के सबसे भावुक और यादगार एपिसोड्स में से एक बन गई है।

 

Tags: Prince Narula , Yuvika Chaudhary , Neha Dhupia , Angad Bedi , PreVika , TV , Television , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD