Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव

 

करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी'

Karan Tacker, TV, Television, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 16:30 IST

छोटे पर्दे से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी दमदार पहचान बना चुके अभिनेता करण टैकर ने लोगों को ठगी के एक मामले को लेकर आगाह किया। अभिनेता ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वे खुद को उनका मैनेजर बताकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं।

करण ने ऐसे किसी भी संदिग्ध संपर्क की तुरंत शिकायत करने की अपील की है। करण टैकर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, "नमस्ते, नीचे दिए गए नंबरों का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति खुद को मेरा मैनेजर बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहा है। अगर वे आपसे संपर्क करें तो उन्हें तुरंत ब्लॉक करें और उनकी शिकायत करें। धन्यवाद।"

अपने पोस्ट में करण टैकर ने उन मोबाइल नंबरों की जानकारी भी साझा की, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर ठगी के लिए किया जा रहा है। करण की इस चेतावनी के बाद उनके फैंस ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। हाल के समय में कई कलाकारों के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे ऐंठने या झूठे वादे करने के मामले सामने आ चुके हैं।

अगर करण टैकर के काम की बात करें तो उनको लोकप्रियता टीवी शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली। इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और टीवी जगत के चर्चित कलाकारों में उनकी गिनती होने लगी। बाद में उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। चर्चित जासूसी सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में उन्होंने एक गुप्त खुफिया अधिकारी की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

इसके बाद वह 'स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी' में भी उसी किरदार में नजर आए। साल 2022 में उन्होंने 'खाकी: द बिहार चैप्टर' में आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की भूमिका निभाकर खूब सराहना बटोरी। हाल ही में करण टैकर रहस्य और रोमांच से भरपूर सीरीज 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' में दिखाई दिए।

 

Tags: Karan Tacker , TV , Television , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD