Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डीक्यू41: दुलकर सलमान के नई फिल्म की शूटिंग शुरू, इस सुपरस्टार ने दिया पहला क्लैप

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, DQ41, Dulquer Salmaan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 11:03 IST

मॉलीवुड स्टार दुलकर सलमान की आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का नाम फिलहाल डीक्यू41 बताया जा रहा है। सोमवार को इसे डायरेक्टर रवि नेलाकुदिती ने लॉन्च किया। इस फिल्म का मुहूर्त शॉर्ट नेचुरल स्टार नानी ने दिया और बुच्ची बाबू ने कैमरा ऑन किया। 

दसरा डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला भी इस दौरान यहां मौजूद थे। दुलकर सलमान ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। फैंस को पहली झलक दिखाते हुए लिखा,” डीक्यू41 एक प्यारी सी लव स्टोरी, जिसका लोगों को इंतजार था विधिवत पूजा के साथ लॉन्च कर दिया गया।

नेचुरल स्टार नानी ने इसका पहला क्लैप दिया। इस दौरान सेट पर श्रीकांत ओडेला और बुच्ची बाबू भी सेट की शोभा बढ़ाने पहुंचे।” इसे एसएलवी सिनेमा के बैनर तले सुधाकर चेरुकुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। जीवी प्रकाश फिल्म के संगीतकार हैं। ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट होगा।

डीक्यू41 5 भाषाओं में रिलीज होगी। सोमवार से इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की हीरोइन और दूसरी कास्ट को लेकर फिलहाल जानकारी नही दी गई है। इनके बारे में आगे बताया जाएगा। बुधवार को डीक्यू (दुलकर सलमान) की फिल्म ‘कांथा’ का टीजर लॉन्च हुआ था।

इसकी तारीफ करते हुए नानी ने एक्स पर लिखा था, “सिनेमा के आस-पास जो भी होता है बहुत अच्छा लगता है। विजय की किंगडम बहुत अच्छी है। दुलकर और राणा की कांथा का टीजर कमाल का था। वॉर-2 और कुली का ट्रेलर भी मजेदार था। इन्हें आप सभी सिनेमाघरों में इंजॉय करना और वाकई में आने वाला सीजन बहुत शानदार होगा।”

दुलकर सलमान ने इसका जवाब भी दिया। नानी के सिनेमा के प्रति प्यार को 'ट्रू लव' कहा। एक्टर ने एक्स पर लिखा, “सिनेमा के लिए यही सच्चा प्यार है। नानी आपको ढेर सारा प्यार। इन सभी फिल्मों के लिए मेरी शुभकामनाएं, विजय की किंगडम से इसकी धमाकेदार शुरुआत हो गई है।”

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , DQ41 , Dulquer Salmaan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD