Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जालंधर की सुंदरता बरकरार रखने के लिए जिला प्रशासन गंभीर

डिप्टी कमिश्नर ने की उच्चस्तरीय बैठक

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 01 Aug 2025

Last updated on: Aug 02, 2025, 11:01 IST

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज ज़िले के सभी उप-विभागीय  मैजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में खाली पड़ी सरकारी ज़मीनों/संपत्तियों, जिनमें अवैध रूप से कब्ज़ा की गई संपत्तियां भी शामिल है, के बारे में 11 अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि उनकी सुरक्षा और सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) जसबीर सिंह के साथ ज़िला प्रशासकीय परिसर में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी ज़मीनों/संपत्तियों की सुरक्षा पर ज़ोर दिया। उन्होंने उप-विभागीय मैजिस्ट्रेटों से कहा कि वे रिपोर्ट में पहचान की ज़मीन का स्टीक स्थान, माप, स्वामित्व विवरण, वर्तमान कब्ज़े की स्थिति और उससे संबंधित किसी भी अदालती मामले के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा करें।

माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा गाँवों और शहरों की सुंदरता बनाए रखने की  वचनबद्धता दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि वे सार्वजनिक उपयोग के लिए ऐसी ज़मीनों पर पार्कों और खेल के मैदानों के अस्थायी निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत करें। इसके बाद, डिप्टी कमिश्नर ने ‘पंजाब रोड क्लीनिंग मिशन’ के तहत विभिन्न सीनियर अधिकारियों द्वारा उनके द्वारा अपनाई गई सड़कों के संबंध में प्रस्तुत रिपोर्टों की समीक्षा की।

पंजाब सरकार ने पंजाब को स्वच्छ राज्य बनाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है। डा.अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गोद ली गई सड़कों का निजी तौर पर निरीक्षण करें और उनमें पाई गई समस्याओं और अन्य कमियों के बारे में संबंधित विभाग को लिखित रूप से सूचित करें। 

इसके अलावा, उन्होंने बार-बार आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सुझाव भी प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के संबंध में 30 सितंबर तक पूरी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए, ताकि जिले भर की सड़कों की हालत में सुधार किया जा सके। विभागों के बीच समन्वय पर जोर देते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न सड़कों की जिम्मेदारी सौंपे गए अधिकारियों द्वारा उनके ध्यान में लाई गई कमियों और समस्याओं को प्राथमिकता दें, ताकि जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार किया जा सके।

जालंधर शहर में बीमार और असहाय पशुओं के संबंध में शुरू किए गए अभियान का जायजा लेते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को 31 अगस्त तक असहाय पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य असहाय और बीमार पशुओं की उचित देख-भाल सुनिश्चित करने के साथ-साथ बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा करना है। 

इस अभियान को मिशन मोड पर चलाने के लिए, उन्होंने जनशक्ति बढ़ाने, गौशालाओं की क्षमता बढ़ाने और लोगों में जागरूकता पैदा करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि घायल और बीमार पशुओं की उचित8i देखभाल के लिए, जिला प्रशासन ने एक व्हाट्सएप नंबर 9646-222-555 भी जारी किया है, जिस पर आम लोग संदेशों के माध्यम से असहाय पशुओं के बारे में जानकारी सांझा कर सकते हैं।

अंत में, उन्होंने डिप्टी कमिश्नर द्वारा खाली प्लॉटों से कूड़ा-कचरा व अन्य अपशिष्ट हटाने के लिए चलाए गए अभियान का जायजा लेते हुए प्लॉटों की सफाई न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद जिन प्लॉटों की सफाई सरकारी विभागों द्वारा करवाई जा रही है, उनके मालिकों से सफाई के रूप में जुर्माना वसूला जाए। 

उन्होंने कहा कि यदि कोई मालिक जुर्माना जमा नहीं करवाता है तो राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की जाए। डा. अग्रवाल ने कहा कि खाली प्लॉटों की सफाई में मदद चाहने वाले लोग प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 9646-222-555 पर प्लॉट का स्थान व पता भी साझा कर सकते हैं, ताकि समय पर मदद सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में सहायक कमिश्नर(यू.टी.) मुकीलन आर, सचिव आर.टी.ए बलबीर राज सिंह, आर.टी.ओ अमनपाल सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम सुमनदीप कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD