Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ज़िला प्रशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के दी जाएगी केयर गिवर ट्रेनिंग: डा.हिमांशु अग्रवाल

सेल्फ डिफेंस क्लास, प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग और ग्राम स्तरीय जागरूकता कैम्प सहित अन्य पहल शुरू करने का भी निर्देश

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 12:05 IST

ज़िले भर में महिला सशक्तिकरण को और मज़बूत करने के लिए, डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने आज विभागों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 18-40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को देखभालकर्ता-माँ-शिशु (नान क्लीनिकल) कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डा.अग्रवाल ने ज़िला प्रोग्राम अधिकारी और ज़िला रोज़गार एवं कारोबार ब्यूरो को इस प्रोग्राम को तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया ताकि महिलाओं को रोज़गार-उन्मुख कौशल हासिल करने और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिल सके।

ल़डकियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुआयामी पहलों पर प्रकाश डालते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जागरूकता फैलाने के लिए ज़िले भर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ल़डकियों के महत्व पर दीवार पेंटिंग और ग्रेफिटी बनाई जाएंगी। इसके अलावा, मेधावी लड़कियों को स्कूल बैग, स्टील की बोतलें और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा, जबकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेलों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रैक सूट, खेल किट और स्पोर्ट्स शू प्रदान किए जाएंगे।

लड़कियों में सुरक्षा और आत्म-विश्वास बढ़ाने के लिए, सरकारी हाई और सेकेंडरी स्कूल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें कम से कम 10,000 लड़कियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही, 30-30 लड़कियों के चार बैचों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान करने के लिए कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।

डा.अग्रवाल ने 100 गाँवों में महिला सुरक्षा जागरूकता कैम्प आयोजित करने और ग्राम पंचायत सदस्यों, सरपंचों, स्कूल शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के लिए बाल सुरक्षा, लैंगिक समानता, जे.जे. एक्ट, पोक्सो एक्ट, प्रोजेक्ट हिफाजत और प्रतिकूल लिंगानुपात के प्रभाव जैसे मुद्दों पर उन्मुखीकरण और जागरूकता सेशन आयोजित करने के निर्देश दिए। इन पहलों का उद्देश्य जालंधर में लड़कियों और महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और अधिक सशक्त वातावरण बनाना है।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD