Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर तंज, गाने के जरिए साधा निशाना

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 19 Jul 2025

Last updated on: Jul 19, 2025, 17:56 IST

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी दो से तीन महीने की देरी है, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। दोनों के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी एकदिवसीय बिहार यात्रा के क्रम में मोतिहारी पहुंचे और 7200 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं की सौगात प्रदेश को दी। 

इस पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। तेजस्वी ने शनिवार को एक गाना लॉन्च किया है, जिसमें भाजपा के कई वादों को उठाया गया है। इस गाने को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, "मोदी जी ओ मोदी जी, आदरणीय मोदी जी, आपके झूठ और जुमलों से तंग आकर बिहारवासियों ने आपको यह गाना समर्पित किया है।"

इस गाने में जहां बंद पड़ी चीनी मिल के फिर से शुरू करने के वादे नहीं निभाने का जिक्र किया गया, वहीं यह भी कहा गया कि बिना चुनाव के पीएम मोदी नहीं आते हैं। इसके अलावा बिहार में पुल टूटने और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति को लेकर भी निशाना साधा गया है।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने भी पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर तंज कसते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, "जुमला सुनाने बिहार क्या मतदाता सूची में हेरा-फेरी के बाद आओगे? बिहारी, हेरा-फेरी तो होने देंगे नहीं?" बता दें कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला किया था। 

इस दौरान उन्होंने 7200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। उन्होंने इसके अलावा सरकार की कई योजनाएं गिनाईं थीं। राजद के नेता मनोज झा ने पीएम मोदी के बिहार दौरे को खाली पोटली बताया था।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD