Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट द्वारा संस्था के 24 पूर्व कैडेटों को "अचीवर अवॉर्ड" से किया गया सम्मानित

एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. हथियारबंद सेनाओं के लिए एक 'फीडर संस्थान' के रूप में उभरा है: डायरेक्टर एच.एस. चौहान

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, National Defence Academy, NDA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 12:00 IST

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई), एस.ए.एस. नगर द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) एवं अन्य सेवा प्रशिक्षण अकादमियों से स्नातक होकर सशस्त्र बलों में कमीशन प्राप्त करने वाले अपने पूर्व कैडेटों की उपलब्धियों को सम्मानित करने हेतु एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें विशिष्ट "अचीवर अवॉर्ड" से नवाजा गया।

इस समारोह की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक निदेशक एवं गवर्निंग बॉडी के सदस्य मेजर जनरल (से.नि.) बी.एस. ग्रेवाल, वी.एस.एम. ने की।इस "अचीवर अवॉर्ड" समारोह में ए.एफ.पी.आई. के 24 विशेष पूर्व कैडेटों ने भाग लिया, जिनमें से आठ कैडेटों ने हाल ही में मई/जून 2025 में भारतीय सशस्त्र सेनाओं में कमीशन प्राप्त किया है।

मेजर जनरल बी.एस. ग्रेवाल ने कमीशन प्राप्त करने वाले कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. में प्राप्त प्रशिक्षण उनके करियर के लिए एक लॉन्चपैड का कार्य करेगा। उन्होंने एन.डी.ए. स्नातकों को आगे की ट्रेनिंग के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतरीन परिणाम प्राप्त करने में ए.एफ.पी.आई. के फैकल्टी सदस्यों की प्रतिबद्धता की सराहना की।

संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा करते हुए एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. (से.नि.) ने बताया कि अब तक संस्थान के 255 कैडेट एन.डी.ए. और समकक्ष प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित हो चुके हैं, जिनमें से 178 कैडेट सशस्त्र सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि 15 कैडेटों को पहले ही एन.डी.ए./समकक्ष अकादमियों से जॉइनिंग लेटर मिल चुके हैं और 11 अन्य कैडेट अपने जॉइनिंग लेटर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मेजर जनरल चौहान ने एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. संस्थान की भूमिका को हथियारबंद सेनाओं के लिए एक ‘फीडर संस्था’ के रूप में रेखांकित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के नेतृत्व में यह संस्थान सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और इसके शानदार परिणाम देशभर में दिखाई दे रहे हैं।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , National Defence Academy , NDA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD