Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने धान की बुवाई के सीजन के दौरान निर्विघ्न बिजली सप्लाई के प्रबंधों का लिया जायज़ा

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 12:28 IST

धान की बुवाई के मौजूदा सीजन के मद्देनज़र पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने आज पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमटिड ( पी. एस. पी. सी. एल.) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमटिड (पी. एस. टी. सी. एल.) के सीनियर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग की जिससे राज्य भर के किसानों के लिए बिजली सप्लाई सम्बन्धी प्रबंधों की समीक्षा की जा सके।

मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने बिजली मंत्री को राज्य में धान की बुवाई के लिए अपनाई गई चरणबद्ध समय-सारणी संबंधी अवगत करवाया गया। इस समय सारणी में धान की सीधी बुवाई (डी. एस. आर.) भी शामिल है। सरकार के निर्देशों अनुसार, 15 मई से 31 मई, 2025 तक डी. एस. आर. की अनुमति दी गई थी, इसके साथ ही जिलों में चरणबद्ध ढंग से बुवाई शुरू की गई।

सरहदी और नहरी सिंचाई वाले जिलों जैसे फरीदकोट, बठिंडा, फ़िरोज़पुर, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का में 1 जून को बुवाई शुरू की गई थी। इसके उपरांत 5 जून से गुरदासपुर, पठानकोट, तरन तारन, अमृतसर, रूपनगर, एस. ए. एस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर में शुरू की गई थी। 

बाकी जिलों- लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, कपूरथला, जालंधर और शहीद भगत सिंह नगर में आज 9 जून से बुवाई का काम शुरू हो गया है। पी. एस. पी. सी. एल. के अधिकारियों ने बिजली मंत्री को बताया कि कृषि के लिए इस महत्वपूर्ण समय के दौरान निर्विघ्न बिजली सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए व्यापक प्रयास किये गए हैं। 

डी. एस. आर. के अधीन क्षेत्रों को 15 मई से रोज़मर्रा के 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है, जबकि धान की आम बुवाई के शड्यूल अनुसार यकीनी सप्लाई मिल रही है। इसके इलावा, रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों को निर्विघ्न बिजली प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन किसानों की भलाई के प्रति राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुये बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने कहा, ‘‘सरकार धान की बुवाई के सीजन के दौरान निर्विघ्न और अपेक्षित बिजली की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। धान के मौजूदा सीजन के दौरान हमारे किसानों की सहायता के लिए ज़रुरी कदम उठाए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि पी. एस. पी. सी. एल. और पी. एस. टी. सी. एल. के मध्य सक्रिय योजनाबंदी और तालमेल कृषि ज़रूरतों के प्रति सरकार के कुशल और किसान- अनुकूल पहुँच का प्रमाण है। मीटिंग के दौरान पी. एस. पी. सी. एल. के सी. एम. डी. अजोए कुमार सिन्हा, डायरैक्टर जनरेशन इंजी. हरजीत सिंह, डायरैक्टर वित्त सी.ए.एस. के. बैरी, डायरैक्टर डिस्ट्रीब्यूशन इंजी. इन्दरपाल सिंह और डायरैक्टर तकनीकी इंजी. संजीव कुमार सूद शामिल थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD