Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पाकिस्तान स्थित कैंप और लॉन्चिंग पैड पर कहर बनकर टूटी भारतीय सेना, बीएसएफ ने जारी किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नया वीडियो

Military, Operation Sindoor, Border Security Force, BSF, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 16:07 IST

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 6 और 7 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के बारे में लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारियां दी। इस बीच, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ा नया वीडियो जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान स्थित कैंप और लॉन्चिंग पैड पर कार्रवाई की जा रही है। 

दरअसल, बीएसएफ की तरफ से जारी 5 मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित अलग-अलग जगहों पर की गई कार्रवाई के बारे में बताया गया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लूनी में स्थित लॉन्च पैड को तबाह किया। 

इसके अलावा, पुटवाल स्थित लॉन्च पैड, पाकिस्तानी पोस्ट पुटवाल, भैरोनाथ और पीपी धन्दार स्थित लॉन्च पैड, पाकिस्तानी पोस्ट टीपू, पोस्ट मुमताज कॉम्प्लेक्स, पाकिस्तानी पोस्ट जमील, पोस्ट सैधवाली को तबाह किया गया। साथ ही पाकिस्तान स्थित उमरांवली बंकर, चपरार फॉरवर्ड, छोटा चक पोस्ट, अफजल शहीद पोस्ट, जंगलोरा पोस्ट पर कार्रवाई की गई।

इसके अलावा, वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि जब बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की तो पाकिस्तान रेंजर्स मौके से भाग गए। साथ ही इस वीडियो में अलग-अलग पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के जवान पाकिस्तान स्थित ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इससे पहले, बीएसएफ के आईजी शशांक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "बीएसएफ के पास अपना खुफिया तंत्र है और इसके साथ ही हम देश की प्रतिष्ठित खुफिया एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखते हैं। यह बात सामने आई है कि जब बीएसएफ पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन कर रही थी, तो पाकिस्तान ने कई गांवों को खाली करा दिया और वहां कर्फ्यू जैसे हालात बना दिए। 

पाकिस्तानी सेना ने उन इलाकों में सख्त पाबंदियां लागू कर दी थी।" भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की थी, जिसमें बताया गया था कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित किन-किन ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया था कि पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर नष्ट किया गया। इन सभी आतंकी अड्डों के तार भारत में हुए आतंकी हमलों से जुड़े थे।

 

Tags: Military , Operation Sindoor , Border Security Force , BSF , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD