Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एक दिन डी.सी./सी.पी.के संग

अपने लक्ष्य को दृढ़ संकल्प के साथ प्राप्त करने के लिए प्रेरित होकर लौटी, जिले की टॉपर छात्राएं

Himanshu Aggarwal, Dr. Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 27 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 19:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा ‘एक दिन डी.सी./सी.पी.के संग’ के माध्यम से हमें प्रदान किया गया मंच हमारे जैसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में बहुत सहायक सिद्ध होगा। यह कहना है जिले की तीन टॉपर छात्राओं माधवी सलारिया (99 प्रतिशत), साक्षी (98.60 प्रतिशत) और अमनप्रीत कौर (98.40 प्रतिशत) का। पंजाब सरकार की इस अनूठी पहल की बदौलत सोमवार का पूरा दिन डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल के साथ व्यतीत करने और प्रशासकीय प्रक्रिया को करीब से देखने , समझने का मौका मिला।

विद्यार्थियों ने इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल के कारण प्रशासन और पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में उनका ज्ञान काफी बढ़ गया है। भविष्य में यू.पी.एस.सी.परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने तथा समाज की प्रगति में रचनात्मक योगदान देने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि कल का दिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है, जो उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर आगे बढ़ने तथा कड़ी मेहनत से कभी पीछे न हटने की प्रेरणा देता रहेगा।

बता दे कि राज्य सरकार की ‘एक दिन डी.सी./सी.पी. के संग’ पहल के तहत जिले की टॉपर लड़कियों के दो समूहों ने कल पूरा दिन डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ समय बिताया और प्रशासन व पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को करीब से जाना।  10वी कक्षा में जिले की अव्वल छात्रा प्रीति कुमारी (97.85%), नवनीत कौर (97.54%) और नीलू कुमारी (97.54%) को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ पूरा दिन व्यतीत करने का अवसर मिला और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग और पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के दौरे के दौरान 12वीं कक्षा की टॉपर विद्यार्थियों ने सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली, रजिट्रेशन प्रक्रिया, डिप्टी कमिश्नर द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई तथा बाढ़ रोकथाम के संबंध में आयोजित बैठक, एस.डी.एम. जालंधर-2 की अदालती कार्यवाही, न्यू बारांदरी थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। इस दौरान जिले के 38 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। 

इनमें 10वीं कक्षा के 13 और 12वीं कक्षा के 25 छात्र शामिल हैं। शाम को दफ्तर समय के बाद छात्र डिप्टी कमिश्नर के साथ चाय पीने के लिए एकत्र हुए। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने उनकी भविष्य की योजनाओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने तथा यू.पी.एस.सी. परीक्षा पास करने के लिए कड़ी मेहनत व लगन से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

साथ ही तैयारी से संबंधित बातें भी सांझा की। बाद में, इन छात्रों ने स्थानीय जिमखाना क्लब में डिप्टी कमिश्नर के साथ टेनिस का अभ्यास भी किया। पंजाब सरकार के ' युद्ध नशे के विरुद्ध ' अभियान के तहत युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए डा. अग्रवाल ने शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए खेलों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी आह्वान किया।

डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की ‘एक दिन डी.सी./सी.पी. के संग’ पहल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान देने के साथ-साथ उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि वे अपने जीवन में प्रगति कर सकें साथ ही राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD