सांस्कृतिक संबंधों और समुदायिक एकता को मज़बूत करने की एक अनोखी पहल के तहत, ( फाजिल्का फिरोजपुर एसोसिएशन इन ट्राइसिटी फार हार्मोनी ) फेथ का लॉन्च कम मिलन समारोह 1 जून को चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उन लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास है, जिनकी जड़ें फाजिल्का और फिरोज़पुर जिलों से जुड़ी हैं।
एसोसिएशन अपने लॉन्च अवसर पर चंडीगढ़ में अपना पहला सामुदायिक मिलन समारोह आयोजित कर रही है, जिसका उद्देश्य साझा विरासत का उत्सव मनाना और इन क्षेत्रों के परिवारों, पेशेवरों और युवाओं के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देना है। यह आयोजन यादों, सांस्कृतिक गौरव और आत्मीय जुड़ाव की भावना को उजागर करेगा, करन गिलहोत्रा और नवदीप असीजा — जो इस पहल के मुख्य प्रेरक हैं — ने बताया।
पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, साथ ही कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति और सामुदायिक नेता भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। यह पहल एक ऐसा सशक्त मंच बनने की ओर अग्रसर है, जो आपसी सद्भाव, व्यावसायिक नेटवर्किंग और पीढ़ियों के बीच रिश्तों को सुदृढ़ करने में सहायक होगी।
फेथ – साथ हैं तो सब संभव है।