Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नए विध्वंसक जहाज की लॉन्चिंग समारोह के दौरान 'गंभीर दुर्घटना' हुई : उत्तर कोरिया

Kim Jong, Kim Jong un, Korea
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सियोल , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 16:10 IST

उत्तर कोरिया ने गुरुवार को कहा कि पिछले दिन एक नए युद्धपोत को लॉन्च करने के समारोह के दौरान एक 'गंभीर दुर्घटना' घटी। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने इस घटना को एक 'आपराधिक कृत्य' बताते हुए कहा है कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया, ''बुधवार को पूर्वी बंदरगाह शहर चोंगजिन में एक शिपयार्ड में नवनिर्मित 5,000 टन के विध्वंसक जहाज को लॉन्च करने के समारोह के दौरान दुर्घटना हुई। घटना के दौरान उत्तर कोरिया के कई नेता भी उपस्थित थे।''

यह घटना 'अनुभवहीनता और परिचालन' में लापरवाही का परिणाम हो सकती है क्योंकि 'स्टर्न लॉन्च स्लाइड' पहले निकल गई और फंस गई। इस दौरान युद्धपोत के निचले भाग के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, इससे युद्धपोत का संतुलन बिगड़ गया। 

केसीएनए के मुताबिक, इस घटना के बाद उत्तर कोरिया के नेता किम ने कहा, "यह एक गंभीर दुर्घटना और आपराधिक कृत्य था, जो पूरी तरह से लापरवाही और अनुभवहीनता की वजह से हुआ। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।" उन्होंने जून में होने वाली सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की पूर्ण बैठक से पहले युद्धपोत की स्थिति को ठीक करने और दुर्घटना की जांच का आदेश दिया। 

किम ने कहा, "युद्धपोत की तत्काल बहाली केवल एक व्यावहारिक मुद्दा नहीं है, बल्कि एक राजनीतिक मुद्दा है, जो सीधे राज्य के अधिकार से संबंधित है।"केसीएनए के मुताबिक, वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के राजनीतिक ब्यूरो ने पहली छमाही के प्रदर्शन और दूसरी छमाही की नीतियों की समीक्षा करने के लिए जून के अंत में पार्टी की केंद्रीय समिति की 12वीं पूर्ण बैठक बुलाने का फैसला किया है।

उत्तर कोरिया ने दुर्घटना से संबंधित तस्वीरें जारी नहीं की है।किम के जून में होने वाली पार्टी बैठक से पहले लॉन्चिंग को सफल बनाने के आदेश के बाद संबंधित मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, "संभवत: नुकसान बड़ा नहीं है और इसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा।"

अधिकारी ने बताया ,"'पूर्ण लापरवाही' शब्द का इस्तेमाल करके किम आंतरिक अनुशासन को मजबूत करने का लक्ष्य रख सकते थे।" उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना की खबर उत्तर कोरिया के मुख्य समाचार पत्र रोडोंग सिनमुन के पहले पन्ने पर छपी थी।

वहीं, दक्षिण कोरिया की सेना कहा, ''उत्तर कोरिया साइड लॉन्चिंग तकनीक का इस्तेमाल करने में विफल रहा है।''संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के प्रवक्ता कर्नल ली सुंग-जून ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "दक्षिण कोरिया और अमेरिकी खुफिया अधिकारी उत्तर कोरिया के चोंगजिन बंदरगाह पर एक बड़े आकार के युद्धपोत की आवाजाही पर नज़र रख रहे थे।

"ली ने कहा, "हमारा आकलन है कि (युद्धपोत की) साइड लॉन्चिंग विफल रही। विध्वंसक समुद्र में आंशिक रूप से पलटा हुआ है।''समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, यह दुर्घटना ऐसे समय हुई है, जब उत्तर कोरिया अपनी नौसेना क्षमताओं को आधुनिक बनाने के प्रयासों को तेज कर रहा है, लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद उसने एक नए बने 5,000 टन के विध्वंसक पर फायरिंग परीक्षण किया।

 

Tags: Kim Jong , Kim Jong un , Korea

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD