Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

हरजोत सिंह बैंस ने दक्षिण कोरिया में यूनेस्को फोरम में पंजाब के नए शिक्षा मॉडल की दी जानकारी

Harjot Singh Bains,AAP,Aam Aadmi Party,Aam Aadmi Party Punjab,AAP Punjab,Government of Punjab,Punjab Government,Korea
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जिओंगी डू , 03 Dec 2024

Last updated on: Dec 03, 2024, 00:00 IST

यूनेस्को द्वारा भविष्य की शिक्षा के बारे में दक्षिण कोरिया के जिओंगी डू शहर के सुवान कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हो रही चुनौतियों का हल शिक्षा के क्षेत्र में नवीन बदलावों के माध्यम से ही निकाला जा सकता है और हमारी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान इक्ट्ठ को संबोधित करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एक बुनियादी ढांचा विकास मिशन शुरू किया गया है, जिसमें शैक्षिक वातावरण के निमार्ण को और मज़बूती प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें हजारों नए क्लासरूमों का निर्माण, स्कूल सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण, विद्यार्थियों को बस सेवाएं प्रदान करना, स्कूलों में वाई-फाई लगाना और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा गार्डों की तैनाती शामिल है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये व्यापक उपाय एक सुरक्षित और तकनीकी शैक्षिक माहौल बनाने के लिए प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की शैक्षिक रणनीति शिक्षकों के सशक्तीकरण और वैश्विक स्तर पर शिक्षा पर केंद्रित है। राज्य द्वारा शिक्षकों को प्रमुख वैश्विक संस्थानों में भेजते हुए विस्तृत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। प्रिंसिपलों को सिंगापुर प्रिंसिपल अकादमी में प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि एलीमेंट्री शिक्षकों को फिनलैंड के प्रसिद्ध शिक्षा मॉडल के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके जरिए पंजाब के स्कूलों में विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार ने पारंपरिक शैक्षिक ढांचे से उभरकर नए शिक्षा सिद्धांतों को पेश किया है। ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ पेशेवर शिक्षा पर केंद्रित हैं, जबकि ‘स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग’ कुशलताओं पर आधारित है और ‘स्कूल ऑफ हैपीनेस’ विशिष्ट बाल-मनौविज्ञान-आधारित शिक्षण पहुँच को दर्शाता है, जो नए युग की शिक्षा नीति के शैक्षिक अनुभवों के लिए तैयार किया गया है।

शिक्षा अकादमिक शिक्षा से परे है, इस बात पर जोर देते हुए बैंस ने एक गहरे दर्शन को व्यक्त किया, जिसमें शिक्षा से संबंधित वैश्विक चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और सामाजिक असमानताओं को हल करने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मिशन स्पष्ट है जो यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी बच्चा शिक्षा लेने के लिए वंचित न रहे और प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुँच हो, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है।

कैबिनेट मंत्री ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यूनेस्को फोरम के दौरान, उन्हें पंजाब की शैक्षिक खोजों को पेश करने के साथ-साथ राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत को साझा करने का सम्मान मिला, जो सीखने और सामाजिक विकास के लिए हमारी पहुँच को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने इस वैश्विक मंच पर श्री आनंदपुर साहिब, एक ऐसी जगह जो भाईचारे और विश्वव्यापी सद्भावना के गहरे सिद्धांतों का प्रतीक है, की ऐतिहासिक महत्ता को उजागर किया। 

उन्होंने आगे बताया कि कैसे दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने रंग, जाति और नस्ल के पारंपरिक सीमाओं को पार कर विश्व को साझेदारी और सामूहिक मानवता का एक महान संदेश दिया था। उन्होंने बताया कि उनका प्रतिनिधित्व शिक्षा रणनीतियों के अलावा राज्य के गहरे सांस्कृतिक प्रतीकों पर जोर देने वाला है। 

उन्होंने आगे दस्तार के महत्व को समझाया कि यह केवल एक पारंपरिक वस्त्र नहीं है, बल्कि सम्मान, हमेशा तैयार रहने, सत्यता और न्याय के प्रति समर्पित प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली प्रतीक है।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Korea

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD