Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन ने यूक्रेन युद्ध में रूस को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया

Kim Jong, Kim Jong Un, Korea, Vladimir Putin, President of Russia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोल , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 16:55 IST

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने कहा है कि वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को "बिना शर्त" समर्थन देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी वादा किया कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच जो आपसी रक्षा संधि हुई है, उसके सभी नियमों को "जिम्मेदारी से" निभाया जाएगा। यह जानकारी उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने गुरुवार को दी। 

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से योनहाप ने बताया कि किम जोंग-उन ने यह बात उस समय कही जब उन्होंने पिछले दिन प्योंगयांग में रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगू से मुलाकात की। रूस के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी सर्गेई शोइगू बुधवार को उत्तर कोरिया पहुंचे। उत्तर कोरिया और रूस के बीच सैन्य सहयोग लगातार बढ़ रहा है। 

ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए रूस को सैन्य टुकड़ियां भी भेजी हैं, जो इस सहयोग का प्रमाण है।केसीएनए के अनुसार, बैठक के दौरान किम जोंग-उन ने कहा कि उत्तर कोरिया यूक्रेन से जुड़ी स्थिति सहित सभी अहम अंतरराष्ट्रीय मामलों पर रूस के रुख और उसकी विदेश नीति का बिना शर्त समर्थन करेगा।

किम जोंग-उन ने यह भी कहा कि उनका देश रूस के साथ हुई संधि के नियमों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करेगा। उन्होंने यह बात उस रणनीतिक साझेदारी संधि का ज़िक्र करते हुए कही, जिस पर पिछले साल जून में प्योंगयांग में उन्होंने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हस्ताक्षर किए थे।वार्ता के दौरान दोनों देशों ने यूक्रेन को लेकर अपनी समान राय की पुष्टि की और यह संकल्प लिया कि वे आपसी रिश्तों को एक मजबूत और व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलेंगे।

रूसी समाचार एजेंसी तास ने बुधवार को रूसी सुरक्षा परिषद के हवाले से बताया कि किम जोंग-उन और सर्गेई शोइगू ने कुर्स्क के युद्ध क्षेत्र के पुनर्निर्माण की संभावनाओं पर बात की। साथ ही, उन्होंने उत्तर कोरियाई सैनिकों की वीरता को याद करने के लिए विशेष कदमों पर भी चर्चा की।सियोल के एकीकरण मंत्रालय ने कहा कि बातचीत के मुद्दों में संभवतः उत्तर कोरिया द्वारा रूस को और सैनिक भेजने का मामला, यूक्रेन युद्ध को लेकर चल रही युद्धविराम वार्ता और किम जोंग-उन की संभावित रूस यात्रा शामिल हो सकती है।

यह वार्ता दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग के शपथ ग्रहण के दिन हुई थी, इसलिए मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस संभावना से इनकार नहीं किया कि इसमें अंतर-कोरियाई संबंधों और कोरियाई प्रायद्वीप की सुरक्षा स्थिति को लेकर चर्चा हुई होगी।शोइगु की यह हाल की यात्रा तीन महीने से भी कम समय में दूसरी बार हुई है। यह यात्रा पिछले साल 19 जून को हुई आपसी रक्षा संधि पर हस्ताक्षर की पहली सालगिरह से पहले की गई है। 

इस संधि में कहा गया है कि अगर किसी भी पक्ष पर हमला होता है, तो उसे तुरंत सैन्य मदद दी जाएगी।अप्रैल में उत्तर कोरिया ने पहली बार माना कि उसने यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए रूस को अपने सैनिक भेजे थे।सियोल की खुफिया एजेंसी ने बताया कि उत्तर कोरिया ने अब तक लगभग 15,000 सैनिक रूस को भेजे हैं। माना जाता है कि इनमें से 4,700 से ज्यादा सैनिक घायल या मारे गए हैं, जिनमें करीब 600 की मौत हो चुकी है।

 

Tags: Kim Jong , Kim Jong Un , Korea , Vladimir Putin , President of Russia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD