Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

क्या है उत्तर कोरिया का इतिहास? हथियार के दम पर बना ताकतवर

Kim Jong, Kim Jong Un, Korea, North Korea
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 13:44 IST

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बनाने के साथ-साथ परमाणु हथियारों का जखीरा भी तैयार कर रहे हैं। किम जोंग उन को तानाशाह और खुंखार नेता माना जाता है। उत्तर कोरिया दूसरे विश्व युद्ध के बाद अस्तित्व में आया। दूसरे विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण के बाद 1948 में कोरिया का विभाजन हुआ। 

कोरिया के विभाजन के साथ ही सोवियत संघ (उत्तर) और संयुक्त राज्य अमेरिका (दक्षिण) बने। किम इल-सुंग ने 9 सितंबर 1948 को सोवियत संघ के समर्थन से प्योंगयांग को राजधानी बनाकर डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) की स्थापना की।

संयुक्त राज्य अमेरिका ने दक्षिण में कोरिया पर कब्जा कर लिया और सोवियत संघ ने उत्तर कोरिया पर कब्जा किया। दोनों एक साथ सरकार बनाने पर सहमत नहीं हुए, जिसके बाद 15 अगस्त 1948 को दक्षिण कोरिया और 9 सितंबर 1948 को उत्तर कोरिया की स्थापना हुई।

देखते ही देखते 1950 में उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच युद्ध छिड़ गया, जो 1953 में खत्म हुआ। उत्तर कोरिया ने पूरे प्रायद्वीप को कम्युनिस्ट शासन के तहत एक करने के लिए दक्षिण कोरिया पर हमला किया, जिसने कोरियाई युद्ध का रूप ले लिया। हालांकि, 1953 में दोनों देशों के बीच युद्धविराम तो हुआ, लेकिन किसी तरह की संधि पर कोई हस्ताक्षर नहीं हुआ।

उत्तर कोरिया की स्थापना से लेकर अब तक इस देश में किम परिवार का शासन रहा है। किम जोंग इल की हार्ट अटैक से मृत्यु होने की वजह से 2012 में सत्ता किम जोंग उन के हाथों में आई। तब से लेकर आज तक किम जोंग उन ही उत्तर कोरिया के शासक बने हुए हैं।

आज की तस्वीर में नॉर्थ कोरिया के पास ताकतवर हथियार के साथ-साथ 10 लाख सैनिकों की सेना की क्षमता भी है। उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार की ताकत पूरी दुनिया को पता है। उत्तर कोरिया की ताकत का पता इससे ही लगाया जा सकता है कि इसके पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है।

इसके साथ ही उत्तर कोरिया लगातार परमाणु हथियार भी विकसित कर रहा है। उत्तर कोरिया में आम लोग गरीबी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं, लेकिन किम की सरकार अरबों रुपए खर्च करके परमाणु हथियार विकसित कर रही है। किम जोंग इल की सरकार पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन वह किसी का जवाब नहीं देते हैं। 

हालांकि, एक चीज समानांतर गति से आगे बढ़ रही है, जो कि परमाणु हथियार का विकास है। 2005 में उत्तर कोरिया ने दुनिया को बताया कि उसके पास परमाणु हथियार है और 2006 में उसने परमाणु हथियार का परीक्षण करके पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। 

फिर 2009 में उसने दूसरा परमाणु परीक्षण किया था। 17 दिसंबर 2011 को दुनिया को इस बात की खबर मिली कि किम जोंग इल की मौत हो गई। फिर किम जोंग उन ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर उत्तर कोरिया की परमाणु हथियारों की ताकत बढ़ाई।

 

Tags: Kim Jong , Kim Jong Un , Korea , North Korea

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD