Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

किम जोंग उन ने एयर डिविजन के युद्धाभ्यास में लिया हिस्सा, क्रांतिकारी बदलाव लाने की जरूरत पर दिया बल

Kim Jong, Kim Jong un, Korea, Korean Central News Agency
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सियोल , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 11:26 IST

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने इस सप्ताह वायु सेना के युद्धाभ्यास  का निरीक्षण किया और सभी सैन्य इकाइयों को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा। प्योंगयांग के सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया, "किम योंग ने गुरुवार को दौरे के दौरान कोरियन पीपुल्स आर्मी के गार्ड्स फर्स्ट एयर डिवीजन के तहत उड़ान समूह को दिशा-निर्देश दिए और पूरी सेना की सभी इकाइयों से लगातार युद्ध के लिए तैयार रहने और क्रांतिकारी बदलाव लाने की आह्वान किया।"

केसीएनए के अनुसार, "अभ्यास का मुख्य उद्देश्य उड़ान कोर के साथ-साथ एंटी-एयर मिसाइल, रडार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उप-इकाइयों को दुश्मन देश की क्रूज मिसाइलों और आत्मघाती ड्रोन का पता लगाने, उन्हें ट्रैक करने और नष्ट करने के मिशन से परिचित कराना था।"अभ्यास में एक नए प्रकार की लंबी दूरी की सटीक ग्लाइड गाइडेड बम का परीक्षण और एक लक्ष्य पर हमला करने के, साथ ही एक हेलीकॉप्टर से दुश्मन के ड्रोन को नष्ट करने का प्रशिक्षण कार्यक्रम, नौसेना के लक्ष्यों पर सटीक बमबारी और रणनीतिक टोही ड्रोन और बहुउद्देशीय ड्रोन के उड़ान का प्रदर्शन भी शामिल था।

किम ने अभ्यास को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि, "इससे पायलटों को आधुनिक हवाई युद्ध विधियों का अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी।"

अभ्यास में लड़ाकू पायलटों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल बैटरियों, रडार ऑपरेटरों और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध इकाइयों सहित सैन्य शाखाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ लाया गया। अभ्यास में आने वाले खतरों, विशेष रूप से कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाली क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों का पता लगाने के साथ ही उन्हें निष्क्रिय करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।सरकारी मीडिया के मुताबिक, "अभ्यास ने गार्ड्स फर्स्ट एयर डिवीजन के तहत समूहों की हवाई रक्षा क्षमताओं को साबित किया। 

तस्वीरों में उत्तर कोरिया के नवीनतम फाइटर्स, जैसे कि मिग-29 और एसयू-25 विमानों को देखा जा सकता है।"कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल यूनिफिकेशन के वरिष्ठ रिसर्च फेलो हांग मिन ने कहा, "माना जा रहा है कि यह रूस की आर-27 मध्यम लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का स्थानीय संस्करण है, जिसे रूसी वायु सेना ने मिग-29 पर लगाया है।" अब प्योंगयांग को मॉस्को से तकनीकी सहायता मिलने की संभावना बढ़ गई है।

योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक सरकारी मीडिया की तस्वीरों में उत्तर कोरियाई ड्रोन दिखे जो अमेरिकी ग्लोबल हॉक और रीपर जैसे दिखते हैं।हाल ही में किम ने सैन्य इकाइयों और गोला-बारूद कारखानों का दौरा किया था और पारंपरिक हथियारों के आधुनिकीकरण के महत्व पर जोर दिया था। किम के साथ पार्टी और सैन्य अधिकारियों का समूह था। इसमें सत्ताधारी पार्टी वर्कर्स की केंद्रीय समिति की गोला-बारूद नीति के लिए सामान्य सलाहकार री प्योंग-चोल और रक्षा विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष किम योंग-ह्वान भी शामिल थे।

 

Tags: Kim Jong , Kim Jong un , Korea , Korean Central News Agency

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD