Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पंजाब की धरती को नशे से मुक्त करना सरकार की मुख्य प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा

विधायक के नेतृत्व में गांव नारू नंगल खास और नारू नंगल किला से नशा मुक्ति यात्रा का शुभारंभ

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 12:36 IST

पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रहे "युद्ध नशों के विरुद्ध" अभियान को और मजबूती प्रदान करते हुए होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने गांव नारू नंगल खास और नारू नंगल किला में नशा मुक्ति यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की धरती को नशे से मुक्त करना आम आदमी पार्टी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। 

उन्होंने कहा कि नशे की लत से न केवल युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है, बल्कि पूरा समाज और परिवार भी इससे त्रस्त है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाना है। विधायक जिम्पा ने कहा कि सरकार की ओर से नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और साथ ही नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए पुनर्वास केंद्रों और परामर्श सेवाओं की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशा रोकथाम में सरकार का साथ दें और अपने घर, गली और मोहल्ले को नशामुक्त बनाने में योगदान करें। इस दौरान स्थानीय पंचायतों और युवाओं ने भी अपने विचार साझा किए और इस मिशन को जन आंदोलन का रूप देने की शपथ ली। 

नशा मुक्ति यात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा में पोस्टर रैली, जागरूकता नारे और जनसभाओं के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को सचेत किया गया।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD