Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सरकार सीमावर्ती निवासियों के साथ मजबूती से खड़ी है : सुरिंदर कुमार चैधरी

नौशेरा के सीमावर्ती गांवों का दौरा किया, प्रभावित परिवारों को पूर्ण सहायता का आष्वासन दिया

Surinder Kumar Choudhary, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजौरी , 15 May 2025

Last updated on: May 16, 2025, 14:58 IST

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चैधरी ने लगातार दूसरे दिन नौशेरा विधानसभा क्षेत्र के करीब 15 गांवों का दौरा कर हाल ही में सीमा पार से हुई गोलाबारी के प्रभाव का आकलन किया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और अटूट समर्थन व्यक्त किया।

दो दिवसीय दौरा हाल ही में सीमा पार से हुई गोलाबारी की घटनाओं के मद्देनजर किया गया, जिसका उद्देश्य जमीनी स्थिति का आकलन करना, प्रभावित परिवारों से बातचीत करना और मौके पर लोगों की शिकायतों का समाधान करना था। दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त घरों का निरीक्षण किया और गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। 

उन्होंने सीमावर्ती निवासियों को आष्वासन दिया कि सरकार उनकी सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन जुटा रहा है कि उन्हें आगे और कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। 

कई स्थानों पर जनसंपर्क शिविरों के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों की चिंताओं को सुना। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के सरकार के संकल्प को दोहराया। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले हर एक निवासी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में सर्वोत्तम संभव उपाय लागू किए जा रहे हैं।“

कई प्रतिनिधिमंडलों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की और व्यक्तिगत और सामुदायिक बंकरों के निर्माण, गोलाबारी के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजे, पानी की कमी, अनिर्धारित बिजली कटौती और संपर्क सड़कों के सुधार सहित प्रमुख मुद्दे उठाए। 

उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश जारी किए। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी वास्तविक मांगों को समयबद्ध तरीके से हल किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने पुष्टि की कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है और जम्मू-कश्मीर, खासकर इसके सीमावर्ती और दूरदराज के इलाकों के समग्र विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

सुरक्षात्मक बुनियादी ढांचे के महत्व पर जोर देते हुए, उपमुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि रणनीतिक रूप से पहचाने गए स्थानों पर अतिरिक्त व्यक्तिगत और सामुदायिक बंकर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा, “ये बंकर सीमा पार से गोलाबारी की घटनाओं के दौरान तत्काल आश्रय प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण हैं और हमारी सीमा सुरक्षा रणनीति का एक अभिन्न अंग हैं।“

इस यात्रा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को उजागर किया। उपमुख्यमंत्री के साथ नौशेरा के अतिरिक्त उपायुक्त प्रीतम लाल थापा तथा अन्य वरिष्ठ जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Surinder Kumar Choudhary , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD