Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

डॉ. रवजोत ने की पहल: डॉ. रवजोत सिंह के सुबह-सुबह किए निरीक्षण से तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हुई

लापरवाही के प्रति शून्य सहिष्णुता: फगवाड़ा में सीवरेज, सफाई और स्ट्रीट लाइटों का शीघ्र ही नवीनीकरण किया जाएगा

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Phagwara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फगवाड़ा , 13 May 2025

Last updated on: May 14, 2025, 13:24 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि फगवाड़ा शहर की तस्वीर बदलने के लिए प्राथमिकता के आधार पर सफाई व्यवस्था, कूड़े के उचित निपटारे और रहते इलाकों में सीवरेज की स्थापना का कार्य जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा में कूड़े की लिफ्टिंग का स्थायी समाधान शीघ्र किया जाएगा।

फगवाड़ा शहर में ज़मीन पर जाकर लोगों से सीधा संवाद कायम करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समझकर उनका उपयुक्त समाधान निकालने के लिए व्यापक योजना बनाना है, जिसके लिए नगर निगम, सीवरेज बोर्ड और जल सप्लाई विभाग के अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बस स्टैंड, जे.जे. स्कूल, गुरु नानक नगर, अर्बन एस्टेट, बसंत नगर जैसे क्षेत्रों का दौरा कर साफ सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया।उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने की शुरुआत करें, ताकि केवल निर्धारित डंपिंग स्थलों पर ही कूड़े का उचित निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।

सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि “इस संबंध में निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।”उन्होंने शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स के बारे में बताया कि 4000 नई एलईडी लाइट्स लगाई जा रही हैं, जिससे रात के समय रोशनी से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

शहर में जे.जे. स्कूल के पास स्थित डंप का दौरा करते हुए मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस डंप को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश करें, ताकि स्कूल के पास से इसे हटाया जा सके।गुरु नानक नगर में सीवरेज ना होने के कारण जमा हो रहे पानी की समस्या का जायज़ा लेते हुए उन्होंने नगर निगम कमिश्नर डॉ. अक्षिता जैन को निर्देश दिया कि वे सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों से मिलकर एक सप्ताह के अंदर व्यापक योजना बनाकर प्रस्ताव पेश करें।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री अमित कुमार पंचाल, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन ललित सकलानी, मेयर रामपाल उप्पल, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हरनूर सिंह हरजी मान, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन जरनैल नंगल, एस.डी.एम. जशनजीत सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Phagwara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD