Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने 3600+ उड़ान घंटों के साथ IAF उप प्रमुख का पदभार संभाला

Military, Air Force, Indian Air Force, IAF, Air Marshal Narmdeshwar Tiwari, Vice Chief of the Air Staff, Rashtriya Indian Military College, RIMC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2025

Last updated on: May 03, 2025, 12:56 IST

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी पीवीएसएम एवीएसएम वीएम ने 2 मई 2025 को भारतीय वायुसेना के उपप्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला में प्रवेश लेने से पहले देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। 

उन्होंने जून 1985 में राष्ट्रपति स्वर्ण पदक के साथ एनडीए से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्हें 07 जून 1986 को भारतीय वायु सेना में लड़ाकू पायलट के रूप कमीश्न दिया गया था। एयर मार्शल के पास विभिन्न प्रकार के विमानों पर 3600 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। 

एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक और एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट होने के अलावा, एयर मार्शल एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, यूएसए के स्नातक भी हैं। उन्होंने आईएएफ टेस्ट पायलट स्कूल और वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में डायरेक्टिंग स्टाफ के रूप में भी कार्य किया है। 

उनके व्यापक क्षेत्रीय अनुभव में विभिन्न हथियारों और प्रणालियों का परिचालन परीक्षण शामिल है, जिसमें 1999 में कारगिल ऑपरेशन 'लाइटनिंग' लेजर डेजिग्नेशन पॉड को चालू करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है। वो 2006 से 2009 तक और बाद में 2018-19 में एलसीए के उड़ान परीक्षण में सक्रिय रूप से शामिल थे, जिसमें राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र में परियोजना निदेशक (उड़ान परीक्षण) के रूप में वो विमान की अंतिम परिचालन मंजूरी में शामिल थे। 

एयर मार्शल ने 2013 से 2016 तक पेरिस में एयर अताशे के रूप में कार्य किया। उन्होंने वायु सेना मुख्यालय (वीबी) में वायु सेना के डिप्टी चीफ के रूप में भी सेवाएं दी। वायु सेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले वे दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। 

उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2025 में परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और 2008 में वायु सेना पदक (वीएम) जैसे राष्ट्रपति पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनका विवाह श्रीमती रिचा तिवारी से हुआ है, जो साइटोलॉजी में स्नातकोत्तर हैं। दंपति की दो पुत्रिया हैं।

 

Tags: Military , Air Force , Indian Air Force , IAF , Air Marshal Narmdeshwar Tiwari , Vice Chief of the Air Staff , Rashtriya Indian Military College , RIMC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD