Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है पंजाब सरकार का उद्देश्य : जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर के 6 स्कूलों में 77.71 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 19:00 IST

पंजाब शिक्षा क्रांति अभियान के तहत डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर के 6 स्कूलों में 77.71 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है।

डिप्टी स्पीकर ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल खानपुर में नए क्लासरूम और चारदीवारी, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल साधोवाल में नए क्लासरूम और चारदीवारी, सरकारी प्राइमरी स्कूल बडेसरों में चारदीवारी और अन्य विकास कार्य, सरकारी प्राइमरी स्कूल गढ़शंकर (लड़के) में नए क्लासरूम, सरकारी प्राइमरी स्कूल गढ़शंकर (लड़कियां) में नए क्लासरूम, चारदीवारी और अन्य विकास कार्य, तथा सरकारी हाई स्कूल बसियाला में नए क्लासरूम और चारदीवारी का उद्घाटन किया।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इन विकास कार्यों से छात्रों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिलेगा और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह क्रांति न केवल छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी सहायक होगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने प्रदेश के हजारों स्कूलों को अपग्रेड कर वहां हर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर गांवों की पंचायत व शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD