Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डीसी हिमांशु अग्रवाल ने घरेलू बागवानी के लिए ग्रीष्मकालीन सब्जी बीज किट लॉन्च किया

लोगों को घरेलू बगीची द्वारा घरों में रसायनिक जहर से मुक्त सब्जियों की खेती करने को कहा

Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 Feb 2025

Last updated on: Feb 25, 2025, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज बागबानी विभाग द्वारा घरेलू बगीची के लिए तैयार ग्रीष्मकालीन सब्जियों के बीजों की एक किट को जारी करते और जिलावासियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए घरेलू बगीची के तहत अपने घरों में रासायनिक जहर मुक्त सब्जियों की खेती करने का न्योता दिया।

डा. अग्रवाल ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक संतुलित आहार में सब्जियों का विशेष महत्व है, जो विटामिन, खनिज, फाइबर का अच्छा स्रोत है। उन्होंने कहा कि लोगों को परिवार की आवश्यकता के अनुसार घरेलू बगीची में रासायनिक जहर रहित सब्जियों की खेती करनी चाहिए, इससे एक तो उनके पैसे की बचत होगी और दूसरा साफ-सुथरी एवं ताजी सब्जियों का सेवन करने से वे स्वस्थ रहेंगे, क्योंकि सब्जियों से पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मिलते है।

डा. अग्रवाल ने आगे बताया कि बागवानी विभाग द्वारा फरवरी-मार्च माह के दौरान पंजाब के सभी जिलों में 35,000 सब्जी बीज किट दी जा रही है। इन किटों को तैयार करने के लिए जिला जालंधर को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर सहायक निदेशक बागवानी जालंधर डा. दलजीत सिंह गिल ने कहा कि इन किटों में 10 अलग-अलग प्रकार की सब्जियों के बीज है, जिनमें भिंडी, घिया कद्दू, ककड़ी, चप्न कद्दू, घिया तोरी, लोबिया (बीन्स), टिंडा, हलवा कद्दू, टार, करेला आदि शामिल है। 

इस समय दौरान इनकी बुआई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस किट से 5-6 मरले में बिजाई कर परिवार के 4-5 सदस्यों की सब्जी की जरूरत पूरी की जा सकती है। एक सब्जी बीज किट की कीमत 80 रुपये है और ये सब्जी बीज किट बागवानी विभाग के मुख्य कार्यालय या ब्लॉक दफ्तरों से प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर बागवानी विकास अधिकारी जोबनप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। 

 

 

Tags: Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD