Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को गुलाब चंद कटारिया ने किया नमन

तीन दिवसीय शहीदी सभा के दूसरे दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका।

Gulab Chand Kataria,Governor of Punjab,Punjab Governor,Punjab Raj Bhavan,Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 26 Dec 2024

Last updated on: Dec 26, 2024, 00:00 IST

साहिब-ए-कमाल दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की अद्वितीय शहादत की स्मृति में चल रही शहीदी सभा के दूसरे दिन पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका। पंजाब के राज्यपाल ने कहा कि दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की अद्वितीय शहादत का उदाहरण दुनिया में कहीं और नहीं मिलता।

उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने 9 और 7 साल की छोटी उम्र में जिस बहादुरी और दृढ़ता से अत्याचारी मुगल शासन का सामना किया और धर्म पर अडिग रहकर अपनी शहादत दी, वह एक अनोखी मिसाल है। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों की महान शहादत को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार भी छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को पूरे देश में नमन करती है।

इस अवसर पर डी.आई.जी. श्री हरचरण सिंह भुल्लर, डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद, जिला पुलिस प्रमुख डॉ. रवजोत गरेवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) गीतिका सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD