Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जालंधर जिले के 139 वार्डों के लिए 731 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान

डिप्टी कमिश्नर ने तैयारियों की समीक्षा की

Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Dec 2024

Last updated on: Dec 19, 2024, 00:00 IST

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि 21 दिसम्बर 2024 को नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के होने वाले आम/उपचुनाव-2024 के लिए 731 मतदान केन्द्र बनाए गए है, जहां जिले के 139 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। वह आज जिला प्रशासकीय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा ले रहे थे।

डा.अग्रवाल ने कहा कि जालंधर नगर निगम के 85 वार्डों के लिए 677 पोलिंग बूथ बनाए गए है। जबकि नगर काउंसिल भोगपुर और गोराया, नगर पंचायत बिलगा और शाहकोट 13-13 और नगर काउंसिल फिल्लौर के वार्ड नंबर 13 और नगर पंचायत मेहतपुर के वार्ड नं. 5 चुनाव के लिए 54 मतदान केंद्र बनाए गए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बूथों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे, लाइट, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों सहित प्रत्येक मतदान स्थल पर पूरी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। डिप्टी कमिश्नर ने चुनाव कर्मियों के खाने,आवास,परिवहन आदि की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि चुनाव के दिन मतदान एवं मतगणना से संबंधित भेजी जाने वाली रिपोर्ट/सूचना निर्धारित परफार्मे में समय पर भेजी जाए।

इस अवसर पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) मेजर डा. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बुद्धि राज सिंह, एस.डी.एम. विवेक मोदी, बलबीर राज सिंह, लाल विश्वास, शुभी आंगरा , रंदीप सिंह हीर और अमनपाल सिंह के अलावा रिटर्निंग अधिकारी, सिविल और जिला पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD