Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

खादी ग्रामोद्योग द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रदान किए जा रहे है औजार और मशीन

विभाग द्वारा द्रौपदी कूप के समीप लगाए गई है 5 दिवसीय प्रदर्शनी, लघु उद्यमियों द्वारा बनाए गए समान को किया गया है प्रदर्शित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 14 Dec 2024

Last updated on: Dec 14, 2024, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर्व पर खादी ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म लघु, और मध्यम उद्यम भारत सरकार के अन्तर्गत खादी ग्रामोद्योग अंबाला द्वारा आयोजित पुरुषोत्तमपुरा बाग के नजदीक हरियाणा पैवेलियन में 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक पांच दिवसीय प्रदर्शनी में मिट्टी से बने बर्तन एवं हस्तनिर्मित हर्बल प्रोडक्ट की पर्यटकों को उनसे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है, वहीं पर्यटक भी इस प्रदर्शनी में काफी दिलचस्पी दिखाकर इन प्रोजेक्टों की जानकारी लेकर उन्हें खरीद रहे है।

खादी ग्रामोद्योग विभाग अम्बाला के सहायक निदेशक राकेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य खादी ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत कुम्हार सशक्तिकरण प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और खादी निर्माण से जुड़ी संस्थाओं और इनसे जुड़े कारीगरों और लाभार्थियों को विपणन मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस प्रदर्शनी में हरियाणा के विभिन्न जिलों से कारीगरों द्वारा स्वयं तैयार किए गए मिट्टी के बर्तन एवं हर्बल प्रोडेक्ट को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी स्थल में 20 स्टॉल लगाए गए है।

विभाग के जगत सिंह हुड्डा ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग द्वारा इन कारीगरों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ मशीनी औजार भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। इन मशीनी औजार की मदद से ये कारीगर स्वयं मिटटी व हर्बल के प्रोडक्ट तैयार करते हैं और इन कारीगरों द्वारा तैयार सामान को प्रदर्शित एवं बेचने के लिए वर्कशॉप को आयोजन भी किया जाता है। यदि कोई युवा स्वरोजगार अपनाना चाहता है तो खादी ग्रामोद्योग की ओर से आर्थिक सहायता के साथ-साथ मशीनी उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि युवा स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर हो सकते है।

प्रदर्शनी स्थल में झज्जर से आए राजबीर ने बताया कि उन्होंने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है और वे मिट्टी के उत्पाद बनाने के माहिर कलाकार है। वे मिट्टी के अच्छे प्रोडेक्ट तैयार कर सकते हैं, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने स्वरोजगार अपनाने के लिए खादी ग्रामोद्योग से सम्पर्क किया। ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने उन्हें स्वरोजगार चलाने में काफी सहायता दिलाई और विभाग की ओर से आर्थिक मदद दिलवाने में भी सहायता की।

मिटटी के विभिन्न प्रकार उत्पादों की बिक्री उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है और उसके परिवार के अन्य सदस्य भी इस कारोबार से जुडक़र उनकी मदद कर रहे हैं। मिटटी के अच्छे उत्पाद तैयार करने के लिए उन्हें केन्द्रीय ग्रामीण कुम्हारी संस्थान खानपुर द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

 

Tags: International Gita Mahotsav 2024 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2024 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar , Khadi and Village Industries Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD