Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान दें इस्तीफा, बेअदबी कानून के तहत दर्ज हो पर्चा: सुखजिंदर रंधावा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन

 

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

Haryana Admin, Swami Gyananand Maharaj, Japan, Dr Amit Agrawal, International Gita Mahotsav, Gita Mahotsav 2026, Gita Mahotsav, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 11:35 IST

जापान के ऐतिहासिक शहर क्योटो में अत्यधिक आध्यात्मिक उत्साह और सांस्कृतिक सद्भाव के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के जापान संस्करण का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस गौरवशाली आयोजन में भगवद गीता के शाश्वत उपदेशों को दोहराते हुए वैश्विक शांति, आपसी भाईचारे और निष्काम कर्म के सार्वभौमिक संदेश पर विशेष बल दिया गया।इसके तहत टोक्यो विश्वविद्यालय में एक अत्यंत प्रतिष्ठित शैक्षणिक सेमिनार का शानदार आयोजन हुआ और एदोगावा की सड़कों पर भव्य गीता सद्भावना यात्रा निकाली गई, जिसने भारतीय प्रवासियों और जापानी समुदाय के हजारों लोगों को एकसूत्र में पिरो दिया।

ओसाका प्रान्त विधानसभा में पवित्र गीता भेंट की गई। ओसाका असेंबली में कुल 50 विधायक हैं, आश्चर्य की बात है जिसमें 49 विधायकों का विशिष्ट संगठन इंडो जापान फ्रेंडशिप फोरम के नाम से बनी हुई है। असेंबली में इनमें से 9 प्रतिनिधि विधायकों को स्वामी ज्ञानंद महाराज और आयुक्त एवं सचिव सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग एवं सदस्य सचिव कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड डॉक्टर अमित अग्रवाल के साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमद्भगवद् गीता भेंट की।

विधायकों ने भारत और जापान की संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। एक जैसी सोच एक जैसी संस्कृति और संस्कारों पर दोनों देश एकजुट होकर कैसे कार्य करें इस पर विस्तृत चर्चा हुई।ओसाका प्रान्त विधानसभा में परम पूज्य स्वामी ज्ञानानन्द महाराज, भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. अब्दुल समी, डॉ. अमित अग्रवाल, उपेंद्र मानद सचिव सिंघल, प्राधिकरण सदस्य विजय नरूला और हिंदू स्वयंसेवक संघ के समर्पित सदस्य मौके पर उपस्थित रहे।

इसके पश्चात इगाशी ओसाका के मेयर जुन्ज़ो नागाओ के साथ विशिष्ट प्रतिनिधि मंडल की बैठक उनके कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें विधायक सतपाल जांबाजी, पंचकूला के मेयर श्यामलाल बंसल, रमिता अग्रवाल सहित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल हुए। क्योटो जापान की सांस्कृतिक राजधानी है और कुरुक्षेत्र हरियाणा की। इस नाते दोनों शहरों में किस तरह की सांस्कृतिक आदान-प्रदान की संभावनाएं हो सकती है इस बात पर चर्चा हुई।

दोपहर पश्चात क्योटो के जियान कॉर्नर नामक एक प्रसिद्ध सांस्कृतिक परिसर में श्रीमद् भागवत गीता का जापानी भाषा में परंपरागत काबूकी शो आयोजित हुआ जिसमें श्रीमद् भागवत गीता के मर्म को जापानी भाषा में मंचन हुआ। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने इस दिव्य महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपना एक विशेष वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। उन्होंने इस शाश्वत उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारत और जापान के बीच अंतर्राष्ट्रीय व सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करते हैं।

वैश्विक गीता मंच के प्रणेता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीता किसी एक धर्म या क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी मानवता के लिए शांतिपूर्ण जीवन जीने और सही मार्ग पर चलने की एक व्यावहारिक जीवन नियमावली है।स्वामी गुरुशरणानन्द महाराज ने सभा को अपना पावन आशीर्वाद देते हुए कहा कि गीता का प्राचीन ज्ञान भारत और जापान की गहरी आध्यात्मिक विरासतों को जोड़ने वाले एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करता है।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने वर्तमान समय में गीता के दर्शन की वैश्विक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे गीता का निष्काम कर्म और नैतिक मार्ग आज की आधुनिक चुनौतियों से निपटने में पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर सकता है।इस समापन समारोह का एक मुख्य आकर्षण एक अद्भुत क्रॉस- अंतर-सांस्कृतिक प्रसिद्ध ओटानी ग्रुप द्वारा दी गई प्रस्तुति एक विशेष जापानी पारंपरिक नाटक काबुकी शो रहा। 

केइज़ो ओटानी और रियुसेई ओटानी ने अपने शानदार अभिनय से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति ने दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों और आपसी सम्मान को प्रदर्शित किया।भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित इस भव्य और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन समारोह स्वरूप रहा।स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने ओटानी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से दोनों देशों के बीच गीता पर  शोध और कल्चरल एक्सचेंज पर भी चर्चा की और यूनिवर्सिटी में गीता भेंट की। 

इस्कॉन ने गीता के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में अपना सामूहिक योगदान दिया।जापान के क्योटो में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का यह सफल समापन, कुरुक्षेत्र के शाश्वत और अमर संदेश को वैश्विक पटल पर ले जाने में एक और मील का पत्थर साबित हुआ है। यह आयोजन उगते सूरज की भूमि जापान में शांति, जागरूकता और अटूट भाईचारे की एक अमिट छाप छोड़ गया है।

 

Tags: Haryana Admin , Swami Gyananand Maharaj , Japan , Dr Amit Agrawal , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2026 , Gita Mahotsav , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD