Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

गुलाब चंद कटारिया ने नशे को ख़त्म करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर अभियान शुरु करने का न्योता दिया

नशे को ख़त्म करने के लिए महिलाएं अहम भूमिका निभा सकती है: राज्यपाल

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Anti Drug Mission, Nasha Mukt-Rangla Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 10 Dec 2024

Last updated on: Dec 10, 2024, 00:00 IST

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज यहाँ नजदीक ऐतिहासिक गाँव ब्यास से ‘नशा मुक्त- रंगला पंजाब’ अभियान के अंतर्गत नशे के ख़िलाफ़ दो दिवसीय पैदल यात्रा की शुरुआत कर महिलाओं को इस सामाजिक बुराई के ख़िलाफ़ इकठ्ठे होने का न्योता दिया। विश्व प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह के घर से शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार अपने स्तर पर व्यापक कार्यवाहियों कर रही है परन्तु नशे को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मिल कर प्रयास करने की ज़रूरत है विशेषकर महिलाओं को आगे आकर नशे का विरोध करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नशे करने से न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर ही बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि उसके परिवार को भी इस बीमारी का श्राप भुगतना पड़ता है, जिसका ज़्यादा शिकार महिलाएं होती है। श्री कटारिया ने कहा कि महिलाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी है और नशे की समस्या के ख़ात्मे में बेहद प्रभावी भूमिका निभा सकती है। राज्यपाल ने कहा कि नशा जहाँ अपने आप में समस्या है वहीं इसके साथ और कई समस्याएँ जुड़ी हुई है, जिसमें सबसे बड़ा मसला अपराध है। नशे करने वाला व्यक्ति नशे की पूर्ति के लिए अपराध के रास्ते पर भी चलने से गुरेज़ नहीं करता।

नशे ख़िलाफ़ लोक लहर में शामिल होने का न्योता देते श्री कटारिया ने कहा कि कोई भी अभियान लोगों के सहयोग से बिना सफल नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों को आने वाली पीढ़ियों के लिए नशा मुक्त भविष्य सृजित करने के लिए इस अभियान में सक्रिय भागीदार बनने का न्योता दिया। इंडियन रैड्ड क्रास सोसायटी के सहयोग और सोशल वर्कर एंव प्रसिद्ध लेखक खुशवंत सिंह के सांझा यत्नों से निकाली गई यह पैदल यात्रा आज गाँव भट्ठे में समाप्त हुई। 

करीब 8 किलोमीटर की इस यात्रा का नेतृत्व राज्यपाल पंजाब ने स्वंय पैदल चल कर किया। बुद्धवार 11 दिसंबर को गाँव भट्ठे से सुबह 10:30 बजे करीब 7 किलोमीटर दूरी तय कर यह यात्रा जंग-ए-आज़ादी करतारपुर में समाप्त होगी, जहाँ समाप्ति समागम आयोजित होगा। करीब 113 वर्षीय धावक फौजा सिंह ने भी इस पैदल यात्रा में भाग लिया और करीब एक किलोमीटर पैदल चले। इस उपरांत राज्यपाल ने धावक फौजा सिंह को सम्मानित भी किया। स्कूलों के विद्यार्थियों ने पैदल यात्रा का हिस्सा बनते हाथों में बैनर और तख़्तियाँ पकड़ कर लोगों को नशे के ख़िलाफ़ जागरूकता का संदेश दिया। 

डायरैक्टर एम.एच.ए. ( सैंसज़ एंड सिटिजनशिप) ललित जैन आई.ए.एस., सचिव रैड्ड क्रास सोसायटी, पंजाब, शिवदुलार सिंह ढिल्लों, पूर्व आई.ए.एस., पूर्व प्रिंसीपल प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, पूर्व सूचना कमिश्नर और प्रसिद्ध लेखक खुशवंत सिंह, गाँवों की पंचायतों, सामाजिक संस्थानों और अलग- अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी पैदल यात्रा में हिस्सा लिया।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Anti Drug Mission , Nasha Mukt-Rangla Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD