Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

चिराग पासवान ने पंजाब में फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए संजीव अरोड़ा के सुझावों का लिया नोटिस

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Chirag Paswan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 14 Oct 2024

Last updated on: Oct 14, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज मंत्री चिराग पासवान ने लुधियाना से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को सूचित किया कि उन्होंने पंजाब में फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की सफलता को बढ़ावा देने के लिए उनके सुझावों पर ध्यान दिया है। अरोड़ा को भेजे गए पत्र में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनका मंत्रालय सेंट्रल सेक्टर अम्ब्रेला स्कीम प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) को लागू कर रहा है। 

पीएमकेएसवाई की सब-कम्पोनेंट योजनाओं के अंतर्गत, मंत्रालय फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और संबंधित बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए विभिन्न  सब-कम्पोनेंट योजनाओं के लिए 5 करोड़ से 15 करोड़ तक की सीमा के साथ पात्र परियोजना लागत का 35 और 50% की दर से वित्तीय सहायता प्रदान करता है। पीएमकेएसवाई एक मांग आधारित योजना है और इसके तहत पंजाब सहित पूरे भारत से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

मंत्रालय पीएमकेएसवाई के तहत एक सब-कम्पोनेंट योजना - क्रिएशन ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टरज़  (एपीसी) लागू कर रहा है, जो छोटे पैमाने पर मेगा फूड पार्क की तरह है, जिसमें केवल 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, मंत्री ने कहा कि मंत्रालय सूक्ष्म स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फ़ूड प्रॉसिंग इंटरप्राइजेज स्कीम को भी लागू कर रहा है। 

इसके अलावा, मंत्रालय द्वारा प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम भी लागू की जा रही है, जिसमें ब्रांडिंग और मार्केटिंग सपोर्ट के माध्यम से वृद्धिशील बिक्री हासिल करने और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं। मंत्री ने अरोड़ा को आगे लिखा कि इसके साथ ही उनका उनसे अनुरोध है कि अगली ईओआई के समय, राज्य में खाद्य प्रसंस्करण सुविधाएं स्थापित करने में रुचि रखने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित प्रासंगिक योजना के तहत आवेदन करने और उसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

अरोड़ा ने मंत्री को लिखे पत्र में पंजाब में फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज के लिए उनका तत्काल ध्यान आकर्षित करने की मांग की थी। उन्होंने पंजाब में फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज को सफल बनाने के लिए उद्योग के सुझावों का उल्लेख किया था। सुझाव देते हुए अरोड़ा ने कहा था कि मेगा फूड प्रोसेसिंग पार्कों के लिए पंजाब में 50 एकड़ जमीन बहुत अधिक है। पंजाब में जमीन महंगी है और बहुत कम उपलब्ध है। 

इसलिए उन्होंने सिंगल यूनिट फ़ूड प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट्स को मेगा फूड प्रोसेसिंग पार्कों के बराबर प्रोत्साहन देने का सुझाव दिया। पंजाब के मजबूत कृषि आधार को पहचानते हुए उन्होंने मंत्री से पंजाब से उत्पादित प्रोसेस्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स के निर्यात के लिए विशेष प्रोत्साहन शुरू करने पर विचार करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि इससे राज्य की फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को काफी बढ़ावा मिलेगा।

पंजाब की क्षमता के बारे में बात करते हुए अरोड़ा ने दोहराया कि पंजाब में फ़ूड प्रोसेसिंग सेक्टर में अग्रणी बनने की अपार क्षमता है। समस्याओं को दूर करके और कुछ उपायों को लागू करके, एक प्रफुल्लित इकोसिस्टम बनाया जा सकता है जो रोजगार पैदा करेगा, किसानों को सशक्त करेगा और राज्य की आर्थिक वृद्धि के लिए नए अवसर खोलेगा।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Chirag Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD